फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Durand Cup 2025: Real Kashmir wins over Neroca FC 3-1 in Durand Cup match

Durand Cup 2025: डूरंड कप मुकाबले में रियल कश्मीर की नेरोका एफसी पर जीत, 3-1 से हराया

Sun, 10 Aug 2025 09:15 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 10 Aug 2025 09:15 PM IST
सार

रियल कश्मीर ने रविवार को खुमान लम्पक स्टेडियम में 134वें डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप एफ मैच में नेरोका एफसी को 3-1 से हरा दिया। इस तरह रियल कश्मीर ने तीन मैच में छह अंक के साथ अपने ग्रुप अभियान का अंत किया।

विज्ञापन
Durand Cup 2025: Real Kashmir wins over Neroca FC 3-1 in Durand Cup match
फुटबॉल - फोटो : adobestock

विस्तार

रियल कश्मीर ने रविवार को खुमान लम्पक स्टेडियम में 134वें डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप एफ मैच में नेरोका एफसी को 3-1 से हरा दिया। इस तरह रियल कश्मीर ने तीन मैच में छह अंक के साथ अपने ग्रुप अभियान का अंत किया। मंगलवार को भारतीय नौसेना और टीआरएयू एफसी के बीच होने वाले ग्रुप एफ के अंतिम मैच से यह तय होगा कि ग्रुप की शीर्ष टीम के रूप में कौन क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई करेगा। अनुभवी डिफेंडर सलाम रंजन सिंह ने 32वें मिनट में रीयल कश्मीर को बढ़त दिलाई जिसके बाद लुकास चागास ने 67वें मिनट में मेजबान टीम के लिए बराबरी का गोल किया। मारेट तारेक (70वें मिनट) और मोदौ एमबेंगु (82वें मिनट) ने इसके बाद एक-एक गोल करके आईलीग टीम की जीत सुनिश्चित की। नेरोका एफसी के सिर्फ दो अंक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed