{"_id":"691c6b83ddfbefc71303f76c","slug":"double-olympic-medallist-shooter-manu-bhaker-on-poor-performance-say-you-cannot-win-everyday-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manu Bhaker: 'आप हर दिन नहीं जीत सकते...', खराब प्रदर्शन जारी रहने पर निशानेबाज मनु भाकर ने दी सफाई","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Manu Bhaker: 'आप हर दिन नहीं जीत सकते...', खराब प्रदर्शन जारी रहने पर निशानेबाज मनु भाकर ने दी सफाई
Tue, 18 Nov 2025 06:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 18 Nov 2025 06:20 PM IST
सार
हाल ही में संपन्न हुए इस टूर्नामेंट में 13 भारतीय पदक विजेताओं में मनु भाकर का शामिल न होना निशानेबाजी जगत के कई लोगों के लिए थोड़ा आश्चर्य की बात है।
विज्ञापन
मनु भाकर
- फोटो : ANI
विस्तार
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारतीय महिला निशानेबाज मनु भाकर ने पिछले कुछ समय से जारी खराब प्रदर्शन पर सफाई दी है। मनु उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पा रही हैं , लेकिन उनका कहना है कि वह हर दिन नहीं जीत सकतीं। हालांकि, मनु ने आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन को बरकरार न रख पाने को झटका करार देते हुए हमवतन खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।
इस साल खास कमाल नहीं दिखा पाई हैं मनु
हाल ही में संपन्न हुए इस टूर्नामेंट में 13 भारतीय पदक विजेताओं में मनु भाकर का शामिल न होना निशानेबाजी जगत के कई लोगों के लिए थोड़ा आश्चर्य की बात है। मनु ने एक कार्यक्रम में कहा, मैं विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही थी। मेरा प्रदर्शन अच्छा रहा लेकिन मैं शीर्ष तीन में जगह नहीं बना पाई। मेरी टीम की साथी ईशा सिंह ने पदक जीता। आप खेल में हर दिन जीत नहीं सकते। कभी कभी हार का सामना करना पड़ता है। मेरे लिए यह जरूरी है कि भारत को पदक जीतना चाहिए और यह मेरे या किसी और के जीतने से जुड़ा नहीं होना चाहिए। जब तक भारत कोई भी पदक जीत रहा है, मैं उसका हौसला बढ़ाते रहूंगी चाहे वह किसी भी खेल में हो।
मनु ने पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन इस साल कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई हैं। इस साल अगस्त में एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप की महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतना उनकी बड़ी उपलब्धियों में से एक है।