फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Double Olympic medalist Manu Bhaker to hit out at her trolls celebrated shooter flaunted a room of medals

Manu Bhaker: निशानेबाज मनु भाकर ने ट्रोलर्स पर साधा निशाना, पदकों के साथ साझा की तस्वीर, जानें क्या है मामला

Fri, 27 Sep 2024 05:26 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 27 Sep 2024 05:26 PM IST
सार

 सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने ओलंपिक कांस्य पदक हर जगह दिखाने पर मनु को ट्रोल किया था। मनु एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बनी थीं। उन्होंने कई कार्यक्रम और प्रोमोशनल इवेंट्स में शिरकत करने के लिए प्रतिस्पर्धी निशानेबाजी से ब्रेक लिया है।

विज्ञापन
Double Olympic medalist Manu Bhaker to hit out at her trolls celebrated shooter flaunted a room of medals
मनु भाकर - फोटो : PTI

विस्तार

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर ने सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने वाले ट्रोलर्स पर निशाना साधा है। मनु ने पदकों के साथ बिस्तर बैठे एक तस्वीर पोस्ट की है जिसे उनका ट्रोलर्स को जवाब माना जा रहा है। एक पोस्ट में उन्होंने अपने सफर को बयां किया जिसमें ओलंपिक पदक जीतना भी शामिल है। पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने के बाद से मनु ने खेल जगत में अलग पहचान बना ली है। 
विज्ञापन

दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने ओलंपिक कांस्य पदक हर जगह दिखाने पर मनु को ट्रोल किया था। मनु एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बनी थीं। उन्होंने कई कार्यक्रम और प्रोमोशनल इवेंट्स में शिरकत करने के लिए प्रतिस्पर्धी निशानेबाजी से ब्रेक लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मनु ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, जब मैं 14 साल की थी, तब मैंने निशानेबाजी में करियर की शुरुआत की। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इतना आगे तक आ पाऊंगी। जब आप कुछ शुरू करें तो अपने सपने को पूरा करने के लिए हर संभव चीज करनी चाहिए। इससे कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए कि यह कितना कठिन है, ध्यान केंद्रित करें। हर छोटा कदम आपको यात्रा को पूरा करने के करीब पहुंचा सकता है। मेरा ओलंपिक में पदक जीतने के सपना आगे भी जारी रहेगा। 
विज्ञापन

कोच जसपाल ने किया मनु का समर्थन 
हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान मनु और उनके कोच जसपाल राणा ने ट्रोलर्स को जवाब दिया था। जसपाल ने मनु का समर्थन किया था और कहा था कि उन्होंने यह उपलब्धियां हासिल की है जिसे वह दिखा रही हैं। जसपाल ने कहा था, लोग इस बारे में बात कर रहे हैं मनु क्यों अपने पदक दिखा रही हैं। यह उनका अधिकार है, मनु ने इसे जीता है। अच्छी बात यह है कि लोग मनु को पदक के साथ देखना चाहते हैं। ओलंपिक से पहले हमें कोई कहीं नहीं बुलाता था। मनु जहां भी पदक ले जाना चाहती हैं, उन्हें ऐसा करने देना चाहिए। हमें उन पर गर्व करना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed