फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Diego Maradona Allegedly Filmed Hitting Girlfriend.

फिर एक नए विवाद में फंसे डीएगो माराडोना

Wed, 29 Oct 2014 04:06 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 29 Oct 2014 04:06 PM IST
विज्ञापन
Diego Maradona Allegedly Filmed Hitting Girlfriend.
अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर डीएगो माराडोना एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उनके साथ जुड़ा नया विवाद अपनी गर्लफ्रेंड रोसियो ओलिवा के साथ हुई मारपीट का वीडियो बनाने का है।
विज्ञापन


अर्जेंटीना की एक स्थानीय अखबार के अनुसार, ओलिवा ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें दिख रहा है कि इस महान फुटबॉल खिलाड़ी ने एक हाथ में शराब से भरी गिलास पकड़ रखी है और वह अपनी गर्लफ्रेंड को मारने का प्रयास कर रहे हैं, उन्होंने उसके विरोध के बावजूद उसे दो बार मारा भी।
विज्ञापन


यह दोनों की संबंधों के बीच एक नया विवाद है। जून, 2013 में ओलिवा ने आरोप लगाया था कि वह घरेलू हिंसा की शिकार बनी थी।

माराडोना का फुटबॉल करियर भी विवादों से भरा रहा है। 1986 में फीफा वर्ल्ड कप में बतौर अर्जेंटीना के कप्तान उन्होंने खेल भावना का परिचय नहीं दिया था। हालांकि उन्होंने अपनी टीम को 86 में वर्ल्ड कप जरूर दिलवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल के मैदान पर विवादों के बाद वह कई बार नशीली कोकिन के सेवन के दोषी पाए गए। 1994 में उन्हें वर्ल्ड कप में खेलने से इसलिए मना कर दिया गया क्योंकि वह डोपिंग टेस्ट में नाकाम हो गए थे। बाद में उन्होंने ड्रग्स लेने की आदत को स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed