Wimbledon : गत चैंपियन मार्केटा वोंद्रोसोवा उलटफेर का शिकार हुईं, इस गैर वरीयता प्राप्त खिलाड़ी से मिली हार
महिला सिंगल्स वर्ग में पिछले साल की विजेता 25 वर्षीय वोंद्रोसोवा को वर्ष के तीसरे ग्रैंडस्लैम में गैर वरीयता प्राप्त जेसिका बोउजास मानेरिओ से एक घंटा सात मिनट तक चले मुकाबले में लगातार सेटों में 4-6, 2-6 से हार का सामना करना पड़ा।
विस्तार
The win of her life ✨
— Wimbledon (@Wimbledon) July 2, 2024
21-year-old Jessica Bouzas Maneiro beats defending champion Marketa Vondrousova 6-4, 6-2 on Centre Court#Wimbledon pic.twitter.com/16PSpOvi0I
नाओमी ओसाका ने विंबलडन में छह साल में पहली जीत दर्ज की जब वह डियाने पैरी को हराकर महिला सिंगल्स वर्ग के दूसरे दौर में जगह बनाने में सफल रहीं। आसोका ने पहले दौर के कड़े मुकाबले में पैरी को 6-1, 1-6, 6-4 से हराया। ओसाका पांच साल विंबलडन में खेली भी नहीं। दो बार की यूएस और ऑस्ट्रेलियन ओपन विजेता ओसाका 2019 में पहले दौर में हार के बाद पहली बार विंबलडन में हिस्सा ले रही हैं। गत यूएस ओपन चैंपियन कोको गॉफ और 2021 की यूएस ओपन विजेता ऐमा राडुकानु भी जीत दर्ज करने में सफल रहे।