{"_id":"59ac0ab54f1c1b4c738b4e13","slug":"deepika-kumari-lost-in-first-round-of-archery-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपिका कुमारी आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल के पहले दौर में ही हारी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
दीपिका कुमारी आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल के पहले दौर में ही हारी
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Sun, 03 Sep 2017 07:29 PM IST
विज्ञापन
दीपिका कुमारी
- फोटो : PTI
चार बार की सिल्वर मेडलिस्ट दीपिका कुमारी रविवार को आर्चरी वर्ल्ड कप के पहले दौर में हारकर बाहर हो गई हैं। कुमारी को चीनी ताइपे की टान या-टिंग ने सीधे सेटों में मात दी।
विज्ञापन
पूर्व नंबर-1 दीपिका शुरुआत से ही अपने रंग में नजर नहीं आई और स्टेडियो डी मार्मी स्टेडियम में उन्हें 0-6 से शिकस्त झेलना पड़ी। बता दें कि दीपिका वर्ल्ड कप फाइनल ड्रॉ में जगह बनाने वाली एकमात्र भारतीय आर्चर थी। उन्हें इस वर्ष चार वर्ल्ड में से दो बार क्वार्टरफाइनल में पहुंचने की वजह से आठ खिलाड़ियों के ड्रॉ में प्रवेश मिला था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : तीरंदाज दीपिका कुमारी बनेंगी DSP!
पिछले वर्ष रियो ओलंपिक्स के प्री-क्वार्टरफाइनल में दीपिका का सफर खत्म करने वाली यिंग ने पहले सेट में दो परफेक्ट 10 के निशाने लगाकर भारतीय आर्चर को हैरान कर दिया।
विज्ञापन
या-टिंग ने पहले सेट में 10-9-10 अंक पर निशाने लगाए जबकि दीपिका 8-9-10 अंकों पर ही निशाना साध सकी। ओलंपिक ब्रोंज मेडलिस्ट ने फिर तीनों शॉट परफेक्ट 10 पर लगाकर अपना स्कोर 30 किया जबकि दीपिका इसका जवाब नहीं दे सकी और 25 अंक ही हासिल कर सकी।
अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए या-टिंग ने तीसरे सेट में 28 अंक हासिल किए और भारतीय आर्चर की हार तय कर दी।