{"_id":"62f62f771c0aa84bdf173958","slug":"cyber-crime-table-tennis-player-naina-jaiswal-files-complaint-in-hyderabad-police-for-abuse-on-instagram","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: हैदराबाद में भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी को इंस्टाग्राम पर भेजे अश्लील मैसेज, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Cyber Crime: हैदराबाद में भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी को इंस्टाग्राम पर भेजे अश्लील मैसेज, पुलिस ने शुरू की जांच
Fri, 12 Aug 2022 04:16 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 12 Aug 2022 04:16 PM IST
सार
हैदराबाद की रहने वाली नैना जायसवाल ने भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ियों में से एक के रूप में अपना नाम कमाया है। नैना ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में कई खिताब जीते हैं। वह एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं
विज्ञापन
टेबल टेनिस खिलाड़ी नैना जायसवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर हाल के दिनों में मशहूर हस्तियों को परेशान करने का मामला बढ़ गया है। तेलंगाना में टेबल टेनिस खिलाड़ी नैना जायसवाल को इसका सामना करना पड़ा है। उन्होंने पुलिस को इस बात की जानकारी दी है कि उन्हें इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज भेजे गए हैं। कुछ लोग उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं। इस मामले में हैदराबाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है।
नैना ने शिकायत की है कि कुछ लोग उन्हें इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज भेजकर परेशान कर रहे हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि उन्होंने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
हैदराबाद की रहने वाली नैना जायसवाल ने भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ियों में से एक के रूप में अपना नाम कमाया है। नैना ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में कई खिताब जीते हैं। वह एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। नैना दूसरी बार साइबर क्राइम का शिकार बनी हैं। इससे पहले फरवरी 2022 में उनके फेसबुक अकाउंट को हैक कर लिया गया था। तब भी इस टेबल टेनिस खिलाड़ी ने साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
साइबर अपराध सुरक्षा के डीसीपी गजराव भूपाल ने कहा, ''टेबल टेनिस खिलाड़ी नैना जायसवाल के पिता ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ इंस्टाग्राम पर उसे परेशान करने के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। देर रात मामला दर्ज किया गया।''