फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   CWG 2022: Shiva Thapa Beats Pakistani Suleman Baloch by 5-0 In Round Of 32 match

CWG 2022: शिव थापा ने पाकिस्तानी बॉक्सर पर की मुक्कों की बौछार, 5-0 से मैच जीतकर प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंचे

Fri, 29 Jul 2022 07:59 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 29 Jul 2022 07:59 PM IST
सार

पांच बार के एशियाई चैम्पियनशिप पदक विजेता थापा तकनीकी रूप से बलूच से कहीं बेहतर रहे और उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी पर मुक्कों की झड़ी लगा दी। इतना ही नहीं थापा ने डिफेंस का भी अच्छा इस्तेमाल किया और पाकिस्तानी मुक्केबाज को रिंग के चारों ओर घुमाया।

विज्ञापन
CWG 2022: Shiva Thapa Beats Pakistani Suleman Baloch by 5-0 In Round Of 32 match
जीत के बाद शिव थापा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रमंडल खेलों में मुक्केबाजी में भारत ने शानदार शुरुआत की है। भारतीय मुक्केबाज शिव थापा ने शुक्रवार को 63.5 किलोग्राम भार वर्ग के पहले राउंड के मुकाबले में पाकिस्तान के सुलेमान बलूच को आसानी से हरा दिया। 28 वर्षीय थापा ने राउंड ऑफ 32 के मैच में सुलेमान को 5-0 से करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही शिव थापा ने लाइट वेल्टर वेट कैटेगरी के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। 
विज्ञापन

CWG 2022: Shiva Thapa Beats Pakistani Suleman Baloch by 5-0 In Round Of 32 match
shiva thapa - फोटो : ट्विटर
पांच बार के एशियाई चैम्पियनशिप पदक विजेता थापा तकनीकी रूप से बलूच से कहीं बेहतर रहे और उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी पर मुक्कों की झड़ी लगा दी। इतना ही नहीं थापा ने डिफेंस का भी अच्छा इस्तेमाल किया और पाकिस्तानी मुक्केबाज को रिंग के चारों ओर घुमाया। एक समय सुलेमान शिव थापा को मुक्का मारने के लिए आगे बढ़े, लेकिन थापा सहजता से रास्ते से हट गए और पाकिस्तान का मुक्केबाज कैनवास पर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

CWG 2022: Shiva Thapa Beats Pakistani Suleman Baloch by 5-0 In Round Of 32 match
शिव थापा - फोटो : सोशल मीडिया
शिव थापा से इस साल भारत को काफी उम्मीदें हैं। शिव केवल 18 वर्ष के थे जब उन्होंने 2012 ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया था। वह ओलंपिक में क्वालिफाई करने वाले भारत के सबसे कम उम्र के मुक्केबाज बन गए। 22 वर्ष के होते होते तो थापा दो बार के ओलंपियन और अर्जुन अवार्डी बन चुके थे। 2015 दोहा विश्व चैंपियनशिप में बैंटमवेट कैटेगरी में शिव ने कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed