फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Cristiano Ronaldo told Lionel Messi great man before FIFA World Cup 2022 will retire after two or three years

Ronaldo-Messi: रोनाल्डो ने विश्व कप से पहले लियोनल मेसी को बताया 'महान इंसान', संन्यास को लेकर कही बड़ी बात

Fri, 18 Nov 2022 05:26 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: रोहित राज Updated Fri, 18 Nov 2022 05:26 PM IST
सार

लंबे समय तक मेसी स्पेन के क्लब बार्सिलोना और रोनाल्डो रियल मैड्रिड के लिए खेले हैं। उस दौरान दोनों कई बार आमने-सामने हुए। अब मेसी फ्रांस के क्लब पेरिस सेंट जर्मेन और रोनाल्डो इंग्लैंड के क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए खेल रहे हैं।

विज्ञापन
Cristiano Ronaldo told Lionel Messi great man before FIFA World Cup 2022 will retire after two or three years
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया के सर्वकालिक महान फुटबॉल खिलाड़ियों में एक पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो कतर में होने वाले विश्व कप से पहले चर्चा में हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड और कोच एरिक टेन हैग पर की आरोप लगाए। उनका कहना है कि क्लब में उनके साथ धोखा हुआ है। रोनाल्डो ने उसी इंटरव्यू में अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी की जमकर तारीफ की है।
विज्ञापन

रोनाल्डो और मेसी 15 साल से अधिक समय से एक-दूसरे के खिलाफ खेल रहे हैं। दोनों के बीच फुटबॉल मैदान पर होने वाली भिड़ंत को लोग काफी पसंद करते हैं। लंबे समय तक मेसी स्पेन के क्लब बार्सिलोना और रोनाल्डो रियल मैड्रिड के लिए खेले हैं। उस दौरान दोनों कई बार आमने-सामने हुए। अब मेसी फ्रांस के क्लब पेरिस सेंट जर्मेन और रोनाल्डो इंग्लैंड के क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए खेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: FIFA WC: मूकोको सबसे युवा तो अल्फ्रेडो सबसे उम्रदराज, जानें फीफा विश्व कप में खिलाड़ियों से जुड़े रोचक तथ्य

मेसी के साथ रिश्ते पर क्या बोले रोनाल्डो?

रोनाल्डो ने ब्रिटिश पत्रकार पियर्स मोर्गन को दिए इंटरव्यू में मेसी से जुड़े सवाल पर कहा, ''मेसी के शानदार खिलाड़ी हैं। जादू हैं। हमने 16 साल तक एक ही समय में फुटबॉल खेला है। इतने लंबे समय की कल्पना कीजिए। मेरा उनके साथ रिश्ता बहुत अच्छा है। मैं उनका दोस्त नहीं हूं, मतलब उस तरह का दोस्त नहीं जो आपके घर आता हो या आपसे फोन पर बात करता हो।''
विज्ञापन

मैं मेसी का सम्मान करता हूं: रोनाल्डो
रोनाल्डो ने आगे कहा, ''हम इस तरह के दोस्त नहीं हैं, लेकिन एक ही टीम के साथी जैसे हैं। वह एक ऐसे आदमी हैं जिनका मैं वास्तव में सम्मान करता हूं। वह भी हमेशा मेरे बारे में अच्छा बोलते हैं। यहां तक कि उनकी पत्नी या मेरी पत्नी के बीच भी सम्मान की भावना है। दोनों अर्जेंटीना की रहने वाली हैं। मैं मेसी के बारे में क्या कहना चाहूंगा? वह एक महान इंसान हैं जो फुटबॉल के लिए महान चीजें कर रहे हैं।''

ये भी पढ़ें: FIFA WC: 2017 में भारत में हुए अंडर-17 विश्वकप में खेले 12 फुटबॉलर कतर में बिखेरेंगे चमक, फिल फोडेन भी शामिल

कब लेंगे संन्यास?
अपने संन्यास की योजनाओं को लेकर रोनाल्डो ने कहा कि वह 40 साल की उम्र तक खेलन रहने वाले हैं। रोनाल्डो ने कहा, ''मैं दो साल और खेलना चाहता हूं या तीन साल भी।अधिकतम दो या तीन साल। मैं 40 साल की उम्र में संन्यास लेना चाहता हूं। मुझे लगता है कि 40 एक अच्छी उम्र होगी, लेकिन मुझे भविष्य के बारे में नहीं पता। कभी-कभी आप अपने जीवन के लिए एक योजना बनाते हैं और जैसा कि मैंने कई बार कहा है कि जीवन गतिशील है और आप कभी नहीं जानते कि क्या होने वाला है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed