{"_id":"63770ea53ffe0c30c768a12c","slug":"fifa-wc-12-footballer-played-under-17-fifa-world-cup-2017-india-will-play-in-qatar-phil-foden-timothy-weah","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"FIFA WC: 2017 में भारत में हुए अंडर-17 विश्वकप में खेले 12 फुटबॉलर कतर में बिखेरेंगे चमक, फिल फोडेन भी शामिल","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FIFA WC: 2017 में भारत में हुए अंडर-17 विश्वकप में खेले 12 फुटबॉलर कतर में बिखेरेंगे चमक, फिल फोडेन भी शामिल
Fri, 18 Nov 2022 10:19 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 18 Nov 2022 10:19 AM IST
सार
पांच साल पहले भारत में हुए अंडर-17 फीफा विश्वकप में खेलने वाले 12 फुटबालर इस बार फीफा विश्वकप में अपने देशों के लिए सीनियर टीम में खेलते नजर आएंगे। इनमें इंग्लैंड के स्टार फुटबॉलर फिल फोडेन भी शामिल हैं।
विज्ञापन
फिल फोडेन, टिम वीह और फेरान टोरेस
- फोटो : सोशल मीडिया
कतर में शुरू होने जा रहे 22वें फीफा विश्वकप में कई ऐसे फुटबालर चमक बिखेरते नजर आएंगे जो भारतीय धरती पर भी अपनी फुटबाल का जलवा दिखा चुके हैं। पांच साल पहले भारत में हुए अंडर-17 फीफा विश्वकप में खेलने वाले 12 फुटबालर इस बार फीफा विश्वकप में अपने देशों के लिए सीनियर टीम में खेलते नजर आएंगे।
फोडेन ने एक लाख दर्शकों के बीच साल्टलेक में बांधा था समां
फिल फोडेन
- फोटो : सोशल मीडिया
पांच साल पहले अंडर-17 विश्वकप के फाइनल में कोलकाता के साल्ट लेक में स्टेडियम में मौजूद एक लाख से अधिक दर्शकों को फोडेन ने अपने खेल से दीवाना बना दिया था। स्पेन ने दो गोल की बढ़त ले ली थी। पहला हॉफ समाप्त हो चुका था और जीत का दावेदार स्पेन को माना जाने लगा, लेकिन फोडेन टूर्नामेंट में सर्वाधिक 8 गोल करने वाले ब्रियूस्टर के साथ मिलकर इंग्लैंड को ऐतिहासिक जीत दिलाई।
फोडेन खुद दो गोल किए और दो गोल करने में मदद की। इंग्लैंड अंत में 5-2 से अंडर-17 विश्व चैंपियन बना। फोडेन ने टूर्नामेंट में कुल तीन गोल किए। फोडेन ने उसी वक्त बता दिया था कि वह आने वाले दिनों में इंग्लैंड टीम के स्टार स्ट्राइकर का दर्जा हासिल करने जा रहे हैं। अब यह बात सब साबित हो गई है। मैनचेस्टर सिटी के लिए बतौर फारवर्ड खेलने वाले 22 साल के फोडेन कतर विश्वकप के लिए इंग्लैंड की टीम में हैं। वह कोच गारेथ साउथगेट की योजनाओं का अहम हिस्सा हैं।

भारत के खिलाफ गोल करने वाले सार्जेंट अमेरिकी टीम में
जोश सार्जेंट
- फोटो : सोशल मीडिया
पांच साल पहले अमरजीत सिंह की अगुवाई में दिल्ली के नेहरू स्टेडियम में अंडर-17 भारतीय टीम पहली बार किसी फीफा विश्वकप में अमेरिका के खिलाफ उतरी थी। अमेरिका को खिताब का दावेदार माना जा रहा था, लेकिन खेल के शुरुआती मिनटों में ही फारवर्ड जोश सार्जेंट ने भारत के खिलाफ गोल कर दिया।
भारत यह मुकाबला 0-3 से हारा, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में सार्जेंट ने अपने खेल से जमकर वाहवाही लूटी। इंग्लिश क्लब नॉरविच सिटी के लिए खेलने वाले सार्जेंट अब अमेरिकी टीम के प्रमुख फुटबालरों में शुमार हैं। वह भी फीफा विश्वकप में अमेरिका के लिए खेलते नजर आएंगे।

राष्ट्रपति पिता ने किए 194 गोल अब बेटे की बारी
टिम वीह
- फोटो : सोशल मीडिया
इसी अंडर-17 टूर्नामेंट में अमेरिका के टिम वीह को जमकर सुर्खियां मिलीं थीं। इसका बड़ा कारण उनके पिता जॉर्ज वीह भी थे। जॉर्ज उस दौरान लाइबेरिया के राष्ट्रपति का चुनाव लडने जा रहे थे। फिर जॉर्ज पेरिस सेंट जर्मेन और एसी मिलान के लिए 210 मैचों में 78 गोल कर चुके थे। वह चेल्सी, मैनचेस्टर सिटी, मार्सेली जैसे क्लबों के लिए भी खेले।
उन्होंने 413 मैचों में कुल 194 गोल किए। 2018 में जॉर्ज राष्ट्रपति का चुनाव जीत गए और वह वर्तमान में लाइबेरिया के राष्ट्रपति हैं। टिम ने अंडर-17 विश्वकप में दिखाया था कि उनमें भी उनके पिता के गुण विद्यमान हैं।
पैरागुए के खिलाफ अमेरिका की 5-0 की जीत में उन्होंने तीन गोल किए थे। वह इस वक्त फ्रांस के फुटबाल क्लब लिली के लिए खेल रहे हैं और फीफा विश्वकप में अमेरिकी फारवर्ड लाइन का हिस्सा हैं। इसी टीम में खेलने वाले डिफेंडर सर्जीनो डेस्ट भी अमेरिकी टीम में हैं।

स्पेन ने भी शामिल किए अंडर-17 टीम के 3 फुटबॉलर
फेरान टोरेस
- फोटो : सोशल मीडिया
स्पेन ने भी अंडर-17 विश्वकप में खेली टीम के तीन खिलाडिय़ों को कतर विश्वकप के लिए शामिल किया है। इनमें बार्सिलोना के डिफेंडर एरिक गार्सिया, वेलेंसिया के सेंट्रल डिफेंडर ह्यूगो गलीमॉन के अलावा अंडर-17 विश्वकप के क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल में गोल करने वाले बार्सिलोना के फारवर्ड फेरान टोरेस शामिल हैं।
इंग्लैंड ने फोडेन के अलावा चेल्सी के मिडफील्डर कॉनर गालेघर को भी सीनियर टीम में जगह दी है। फ्रांस ने रियल मैड्रिड के मिडफील्डर ऑरलियन टिचोमेनी को शामिल किया है। जापान ने रियल सोसियोदाद के मिडफील्डर ताकेफुसा कुबो, कोस्टारिका ने डिफेंडर डेनियर चाकोन और घाना ने अंडर-17 विश्वकप में खेलने वाले एजाक्स के मिडफील्डर मोहम्मद कुदोस को फीफा विश्वकप के लिए अपनी टीम में जगह दी है।