फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cricket handball wrestling sports News 30 swimmers selected for regional competition, six national level

Sports News: प्रादेशिक प्रतियोगिता के लिए 30 तैराक चुने गए, छह राष्ट्रीय स्तर के; पढ़ें खेल की अन्य खबरें

Wed, 18 Jun 2025 05:25 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 18 Jun 2025 05:25 PM IST
सार

Sports News: 

विज्ञापन
cricket handball wrestling sports News 30 swimmers selected for regional competition, six national level
सिगरा स्टेडियम में ट्रायल देते तैराक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sports News in Hindi: 39वीं सब जूनियर और 54वीं जूनियर बालक-बालिका तैराकी प्रतियोगिता लखनऊ में खेली जाएगी। खिलाड़ियों का चयन ट्रायल मंगलवार को सिगरा स्टेडियम में हुआ। इसमें दो सौ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 

विज्ञापन


तैराकी संघ ने मंगलवार शाम चयनित 30 खिलाड़ियों की सूची जारी की है। इनमें 4 पुरुष और 2 महिला राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। बनारस सेंट्रल स्वीमिंग एसोसिएशन के सचिव शंभु प्रसाद ने बताया कि मंडलीय ट्रायल 17 जून को सुबह नौ बजे हुआ। बालक वर्ग में 19 और बालिका वर्ग में 11 का चयन हुआ है। 
विज्ञापन


चयनित खिलाड़ी प्रादेशिक तैराकी प्रतियोगिता में खेलेंगे। ट्रायल स्वीमिंग पूल के इंचार्ज कनाई चंद्र तालपात्रा की देखरेख में हुआ। सब जूनियर में अमन साहनी, आरव यादव, शौर्य चंद्र और कुश कुमार जबकि बालिका वर्ग में अनुष्का केसरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर वर्ग में आदित्य साहनी, गौरव सेना गुप्ता, लव कुमार, श्रेयांस यादव, कार्तिक साहनी, अभिनव कुमार और बालिका वर्ग में गार्गी सरदार, गायत्री, अदिति सिंह, इज्या सिंह, श्वेता साहनी, अनमोल पांडेय शामिल हैं। सीनियर वर्ग में अंगद, सुमित, ऋषिराज, सत्यम  अनुकल्प, सूर्यांश सिंह, अक्षय, आदर्श बकि बालिका वर्ग में रिया पटेल, जिया सिंह, अनन्या पटेल जाह्नवी तोमर शामिल हैं। 

चयनित तैराकों के लिए 10 दिवसीय शिविर
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने बताया कि मंडलीय टीम में चयनित खिलाड़ियों के लिए सिगरा स्टेडियम में शिविर लगाया गया है। यहां खिलाड़ी 27 जून तक तैराकी के तकनीकी सत्रों में अभ्यास करेंगे। इसके बाद 27 जून को लखनऊ रवाना होंगे।

cricket handball wrestling sports News 30 swimmers selected for regional competition, six national level
यूपी काॅलेज में हाॅकी का अभ्यास करते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

यूपी कॉलेज में हॉकी खिलाड़ियों ने किया अभ्यास
वाराणसी। उदय प्रताप इंटर कॉलेज में ग्रीष्मकालीन खेल शिविर में 300 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। हॉकी फुटबॉल, बास्केटबॉल, एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है। मंगलवार शाम को हॉकी खिलड़ियों को पेनाल्टी कार्नर से गोल करने और बचाव का प्रशिक्षण दिया गया।  हॉकी कोच शशिकांत सिंह और फुटबॉल कोच अभिषेक रावत ने अभ्यास कराया। 

सुबह 5.30 से 8.30 शाम 4.30 से 7.30 तक खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हॉकी में 80, फुटबॉल में 50, बास्केटबॉल 60 और एथलेटिक्स में 40 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। प्राचार्य डॉ. रमेश प्रताप सिंह ने बताया कि शिविर का समापन 20 जून को होगा। पूर्वोत्तर रेलवे के हॉकी खिलाड़ी सतीश नारायण सिंह हॉकी की बारीकियां सिखा रहे हैं। 

cricket handball wrestling sports News 30 swimmers selected for regional competition, six national level
वाराणसी की जूनियर बालिका रग्बी टीम। - फोटो : अमर उजाला

जनपदीय जूनियर बालिका रग्बी टीम घोषित
सीतापुर के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 22 से 23 जून तक प्रादेशिक जूनियर अंडर-18 बालिका रग्बी  प्रतियोगिता खेली जाएगी। जिला रग्बी फुटबाल संघ के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने मंगलवार को वाराणसी की टीम घोषित की। टीम में कोमल गुप्ता, पायल यादव, करीना प्रजापति, सृष्टि पटेल, रोशनी, प्रियांशी सिंह, छवि, साक्षी राय, आरुषि गुप्ता, काजल यादव, श्रेया पाल और काजल चौहान हैं। अवनीश पाल कोच होंगे। 

cricket handball wrestling sports News 30 swimmers selected for regional competition, six national level
राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

पदक जीतकर काशी पहुंचे खिलाड़ियों का स्वागत
देहरादून में चार दिवसीय राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत मंगलवार शाम कैंट स्टेशन पर हुआ। प्रतियोगिता में 16 खिलाड़ियों हिस्सा लिया और 6 ने पदक जीते। कराटे संघ की महासचिव दिलीप सैनी ने बताया कि खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक जीते। अवंतिका सिंह ने स्वर्ण, खुशी प्रजापति और लक्ष्य ने रजत, जबकि खुशी यादव, पलक, अनंत गुप्ता ने कांस्य पदक जीता। इस अवसर पर धर्मेंद्र नाथ मिश्र, रितिका यादव, देवेश विश्वकर्मा, सुमन सिंह, आशुतोष उपस्थित रहे। 

cricket handball wrestling sports News 30 swimmers selected for regional competition, six national level
शिवम, अंशु और रिया यादव। - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय कुश्ती में खेलेंगे तीन खिलाड़ी
राष्ट्रीय कुश्ती में वाराणसी के तीन खिलाड़ी फ्री स्टाइल में खेलेंगे। एक ही अखाड़े के दो जबकि बालिका वर्ग में बीएचयू शिवाजी हॉल की खिलाड़ी रिया दम दिखाएंगी। तीनों खिलाड़ी 18 जून को सिंकदराबाद एक्सप्रेस से रवाना होंगे। वाराणसी जिला कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव गोरखनाथ यादव ने बताया कि अंडर-15 राष्ट्रीय कुश्ती महाराष्ट्र के  नागपुर में 20 से 22 जून तक होगी।  बालिका वर्ग में शिवपुर के चमाव निवासी रिया जबकि पुरुष वर्ग फ्री स्टाइल में चिरईगांव ब्लॉक के कमौली निवासी अंशु और चौबेपुर के शिवम खेलेंगे। खिलाड़ियों के साथ नौ कोच भी नागपुर जाएंगे। 

प्रतियोगिता के लिए महिला मुक्केबाज राेहतक रवाना
राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए झांसी में शिविर मंगलवार को खत्म हो गया। वाराणसी मंडल की तीन और साई सेंटर बीएचयू की चार कुल सात बालिकाएं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने के लिए रोहतक रवाना हुईं। कोच दीपिका तिवारी ने बताया कि मंडल की संध्या पटेल, जागृति यादव और नीतू चौहान हैं। साई बीएचयू सेंटर प्रभारी जेएस द्विवेदी ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में नीशू सिंह, संध्या, वैष्णवी और ममता खेलेंगी। 

बास्केटबॉल ऑफिशिएटिंग पर कार्यशाला शुरू
बीएचयू के यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड के सेमिनार हॉल में मंगलवार को राष्ट्रीय कार्यशाला उन्नत बास्केटबॉल ऑफिशिएटिंग का शुभारंभ हुआ। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की ओर से पांच दिवसीय कार्यशाला में देशभर के ऑफिशियल को उच्च स्तरीय तकनीकी ज्ञान दिया गया।

राजू यादव और वैभव सिंह ने 35 से अधिक प्रतिभागियों को वॉर्मअप और फिटनेस से संबंधित सैद्धांतिक के बारे में बताया। आयोजन सचिव डॉ. धीरेंद्र तिवारी ने संचालन किया। आरएस बेदी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि आरके गाबा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। 

cricket handball wrestling sports News 30 swimmers selected for regional competition, six national level
कैंटोंनमेंट के रायफल क्लब में शूटिंग रेंज। - फोटो : अमर उजाला

डेढ़ वर्ष में रायफल शूटिंग रेंज पर नहीं हुए रेटिंग वाले मुकाबले
पांच करोड़ से तीन साल में तैयार बहुमंजिला शूटिंग रेंज पर डेढ़ साल में एक भी रेटिंग वाले मुकाबले नहीं हुए। कोच और ट्रेनर नहीं होने से खिलाड़ी निजी एकेडमियों में अभ्यास करते हैं। प्रदेश का पहला बहुमंजिला अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज कैंटोनमेंट में बना है। खिलाड़ियों के मुताबिक सुविधाओं के हिसाब से देखें तो रेंज पर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मैच कराए जा सकते हैं।

निर्माण में ओलंपिक के मानक पूरे किए गए हैं। ग्राउंड फ्लोर पर 14 लेन की 50 मीटर राइफल रेंज की क्षमता है। इस पर एक समय में 36 खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। बहुमंजिला शूटिंग रेंज की पहली मंजिल पर 22 लेन की 10 मीटर पिस्टल रेंज की क्षमता का इंडोर रेंज है।

इसका निर्माण दो वर्गों में हुआ है। पहला 50 और 10 मीटर शूटिंग रेंज का है। ओलंपिक का मानक 10, 25 और 50 मीटर शूटिंग रेंज का होता है। निशानेबाजी खिलाड़ी वारिस अली और सत्यम सिंह ने बताया कि वेपन उपलब्ध नहीं है। काशी में शूटिंग रेंज की सुविधा शुरू होना अच्छी बात है, लेकिन मुकाबले नहीं होने से नुकसान हो रहा है। दो वर्ष में काशी सांसद छोड़कर एक भी मैच नहीं हुए। 

खिलाड़ियों के लिए लॉकर रूम : रेंज पर महिला और पुरुष खिलाड़ियों के लिए लॉकर रुम, शस्त्रागार और शौचालय की व्यवस्था है। विकलांग खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रवेश द्वार बनाया गया है। इसके निर्माण पर 5.3 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

प्रादेशिक योगासन में खेलेगी 29 सदस्यीय टीम
प्रादेशिक योगासन प्रतियोगिता के लिए वाराणसी की टीम मंगलवार को घोषित कर दी गई। 29 सदस्यीय महिला टीम छह वर्ग में योग कलाओं का प्रदर्शन करेगी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन वाराणसी के सचिव आशीश कुमार पांडेय ने बताया कि प्रतियोगिता 24 से 26 जून तक आगरा में खेली जाएगी।



सब जूनियर वर्ग में 9, जूनियर वर्ग में 8, सीनियर वर्ग में 4, सीनियर-ए में 2, सीनियर-बी में 3, सीनियर-सी में 3 कुल 29 खिलाड़ी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कोच की जिम्मेदारी सूर्या सिंह को दी गई है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता दुर्गाकुंड अंधविद्यालय में 26 और 27 अप्रैल को हुई। प्रथम तीन स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को चयनित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed