{"_id":"62e6c59b7cf1673ff31f00e0","slug":"commonwealth-games-2022-indian-olympic-association-congratulates-weightlifters-in-birmingham","type":"story","status":"publish","title_hn":"Commonwealth Games 2022: बर्मिंघम में भारोत्तोलकों ने किया शानदार प्रदर्शन, भारतीय ओलंपिक संघ ने दी बधाई","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Commonwealth Games 2022: बर्मिंघम में भारोत्तोलकों ने किया शानदार प्रदर्शन, भारतीय ओलंपिक संघ ने दी बधाई
Sun, 31 Jul 2022 11:40 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:40 PM IST
सार
भारोत्तोलन में संकेत सरगर और गुरुराजा पुजारी ने पुरुष 55 किग्रा और 61 किग्रा वर्ग में रजत और कांस्य पदक जीते। बाद में बिंदियारानी देवी ने भी महिला 55 किग्रा में रजत पदक के साथ भारत को चौथा पदक दिलाया
विज्ञापन
मीराबाई चानू
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करके देश को पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाली भारोत्तोलक मीराबाई चानू की सराहना की है। पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली चानू ने शनिवार को महिला भारोत्तोलन के 49 किग्रा वर्ग में रिकॉर्ड 201 किग्रा (88 और 113 किग्रा) वजन उठाकर 2018 राष्ट्रमंडल खेलों के अपने स्वर्ण पदक का सफलतापूर्वक बचाव किया।
भारोत्तोलन में संकेत सरगर और गुरुराजा पुजारी ने पुरुष 55 किग्रा और 61 किग्रा वर्ग में रजत और कांस्य पदक जीते। बाद में बिंदियारानी देवी ने भी महिला 55 किग्रा में रजत पदक के साथ भारत को चौथा पदक दिलाया।
आईओए के कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल खन्ना ने कहा, ‘पदक के सबसे प्रबल दावेदारों में शामिल होना और इस उम्मीद पर खरा उतरना आसान नहीं होता लेकिन मीराबाई चानू ने उत्कृष्टता के साथ यह काम किया। हमें बेहद खुशी है कि उसके और उसके सहयोगियों के प्रयासों का फल मिला।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘उन्होंने 90 किग्रा वजन उठाने का प्रयास करके स्वयं को चुनौती दी। हालांकि नतीजा वांछित नहीं रहा, चानू की प्रतिबद्धता और अपने लिए ऊंचे लक्ष्य बनाने के लिए आईओए भारत की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक की सराहना करता है। ’ खन्ना ने कहा, ‘हम उन्हें और अन्य पदक विजेताओं संकेत सर्गर, गुरुराजा पुजारी और बिंदियारानी देवी को अपने अपने वर्ग में शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देते हैं।’’