पांचवें दिन भारत को चार पदक: लॉन बॉल और टेबल टेनिस में जीता स्वर्ण, वेटलिफ्टर विकास और बैडमिंटन टीम को रजत
{"_id":"62e8ccf5f8528c2f843a615e","slug":"commonwealth-games-2022-day-5-live-updates-events-results-from-birmingham-cwg-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"पांचवें दिन भारत को चार पदक: लॉन बॉल और टेबल टेनिस में जीता स्वर्ण, वेटलिफ्टर विकास और बैडमिंटन टीम को रजत","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Wed, 03 Aug 2022 03:01 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 03 Aug 2022 03:01 AM IST
खास बातें
Commonwealth Games 2022 Day 5: राष्ट्रमंडल खेलों में भारत अब तक कुल 13 पदक जीत चुका है, जिसमें पांच स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं। लॉन बॉल में भारतीय महिला टीम ने इतिहास रचते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर लिया। उसने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में हराया। टेबल टेनिस में पुरुष टीम ने स्वर्ण पदक जीत लिया है। विकास ठाकुर ने वेटलिफ्टिंग में रजत जीता। वहीं, भारतीय बैडमिंटन टीम को रजत से ही संतोष करना पड़ा।
भारत के पदक विजेता
5 स्वर्णः मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम
5 रजतः संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम
3 कांस्यः गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर
विज्ञापन
स्वर्ण पदक के साथ भारतीय महिला लॉन बॉल और टेबल टेनिस टीम के सदस्य शरत कमल। रजत के साथ विकास।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
02:26 AM, 03-Aug-2022
CWG 2022 Live: डिस्कस थ्रो में सीमा पूनिया पांचवें स्थान पर रहीं
महिला डिस्कस थ्रो में भारत को निराशा हाथ लगी। सीमा पूनिया फाइनल में पांचवें स्थान पर रहीं। उन्होंने छह अटैम्प्ट में से दो अटैम्प्ट फाउल रहे। पहले प्रयास में उन्होंने 52.28 मीटर दूर चक्का फेंका। इसके बाद दूसरे प्रयास में उन्होंने 55.92 मीटर दूर चक्का फेंका। तीसरे प्रयास में सीमा ने 52.30 मीटर दूर चक्का फेंका। चौथा और पांचवां प्रयास सीमा का फाउल रहा। छठे और आखिरी प्रयास में सीमा ने 53.81 मीटर दूर चक्का फेंका।इसी इवेंट में भारत की एक और एथलीट नवजीत कौर ढिल्लन आठवें स्थान पर रहीं। उन्होंने पहले प्रयास में 50.95 मीटर, दूसरे प्रयास में 53.14 मीटर दूर चक्का फेंका। तीसरा प्रयास नवजीत का फाउल रहा। चौथे प्रयास में नवजीत ने 52.21 मीटर दूर चक्का फेंका। पांचवें प्रयास में उन्होंने 52.46 मीटर दूर और छठे प्रयास में 53.51 मीटर दूर चक्का फेंका।
नाइजीरिया की चिओमा ओनयेकवेरे ने 61.70 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ स्वर्ण जीता। वहीं, इंग्लैंड की जेड लेली ने 58.42 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ रजत पदक हासिल किया। नाइजीरिया की ही ओबीगेरी आमाएची ने 56.99 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।
01:58 AM, 03-Aug-2022
CWG 2022 Live: भारतीय बैडमिंटन टीम फाइनल में हारी, रजत अपने नाम किया
भारतीय बैडमिंटन टीम को मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल में मलेशिया के हाथों 3-1 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारतीय बैडमिंटन टीम का राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार दूसरी बार स्वर्ण जीतने का सपना अधूरा रह गया। भारत को रजत से ही संतोष करना पड़ा। भारतीय बैडमिंटन टीम ने 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। तब भारत ने फाइनल में मलेशिया को हराया था।यह भारत के लिए पांचवें दिन (मंगलवार) का चौथा पदक है। इससे पहले मंगलवार को भारतीय महिला लॉन बॉल टीम और पुरुष टेबल टेनिस टीम ने स्वर्ण जीता था। वहीं, वेटलिफ्टर विकास ने रजत पदक अपने नाम किया था। कुल मिलाकर 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में यह भारत का 13वां पदक रहा।
पहले मैच में पुरुष डबल्स में सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को तेंग फोंग एरॉन चिया और वूई यिक सोह की जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा। मलेशियाई जोड़ी ने पहला गेम 21-18 और दूसरा गेम 21-15 से जीत लिया। इस तरह मलेशियाई टीम 1-0 से आगे हो गई।
इसके बाद दूसरे मैच में पीवी सिंधु ने मलेशिया की जिन वेई गोह को हराया और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। पहला गेम सिंधु ने 22-20 से अपने नाम किया। दोनों के बीच पहले गेम में कड़ी टक्कर देखने को मिली। एक वक्त स्कोर 18-18 और फिर 20-20 की बराबरी पर था। इसके बाद सिंधु ने लगातार दो पॉइंट जीतकर 22-20 से जीत दर्ज की। दूसरे गेम में सिंधु ने कड़े मुकाबले में 21-17 से जीत हासिल की।
तीसरे मैच में किदांबी श्रीकांत को एंग त्जे योंग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। श्रीकांत कड़े मुकाबले में पहला गेम 21-19 से हार गए। इसके बाद दूसरा गेम श्रीकांत ने 21-6 से जीत लिया। तीसरे और निर्णायक गेम में एंग त्जे योंग ने श्रीकांत को 21-16 से हरा दिया। इस तरह भारतीय टीम 2-1 से पीछे हो गई। इसके बाद भारत को स्वर्ण के लिए बाकी बचे दोनों मैच जीतने थे।
चौथे मैच में विमेंस डबल्स का मुकाबला हुआ। इसमें मलेशिया की कूंग ली पियर्ली तान और मुरलीधरन थिनाह की जोड़ी ने त्रिषा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी को 21-18, 21-17 से हरा दिया। इस तरह मलेशिया ने स्वर्ण पर कब्जा जमाया, जबकि भारत को रजत से ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
12:58 AM, 03-Aug-2022
CWG 2022 Live: भारतीय टीम मलेशिया से 2-1 से पीछे
बैडमिंटन में मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल में मलेशिया से मुकाबला कर रही है। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर स्वर्ण अपने नाम करना चाहेगी। पहले मैच में पुरुष डबल्स में सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी का मुकाबला तेंग फोंग एरॉन चिया और वूई यिक सोह से हार का सामना करना पड़ा। मलेशियाई जोड़ी ने पहला गेम 21-18 और दूसरा गेम 21-15 से जीत लिया। इस तरह मलेशियाई टीम 1-0 से आगे हो गई।इसके बाद दूसरे मैच में पीवी सिंधु ने मलेशिया की जिन वेई गोह को हराया और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। पहला गेम सिंधु ने 22-20 से अपने नाम किया। दोनों के बीच पहले गेम में कड़ी टक्कर देखने को मिली। एक वक्त स्कोर 18-18 और फिर 20-20 की बराबरी पर था। इसके बाद सिंधु ने लगातार दो पॉइंट जीतकर 22-20 से जीत दर्ज की। दूसरे गेम में सिंधु ने कड़े मुकाबले में 21-17 से जीत हासिल की।
तीसरे मैच में किदांबी श्रीकांत को एंग त्जे योंग से हार का सामना करना पड़ा। श्रीकांत कड़े मुकाबले में पहला गेम 21-19 से हार गए। इसके बाद दूसरा गेम श्रीकांत ने 21-6 से जीत लिया। तीसरे और निर्णायक गेम में एंग त्जे योंग ने श्रीकांत को 21-16 से हरा दिया। अब विमेंस डबल्स और मिक्स्ड डबल्स का मैच बाकी है। भारत को स्वर्ण के लिए यह दोनों मैच जीतने होंगे।
12:23 AM, 03-Aug-2022
CWG 2022 Live: बैडमिंटन फाइनल: श्रीकांत दूसरा गेम जीते
बैडमिंटन में भारतीय टीम मिक्स्ड इवेंट के फाइनल में मलेशिया से मुकाबला कर रही है। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर स्वर्ण अपने नाम करना चाहेगी। पहले मैच में पुरुष डबल्स में सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी का मुकाबला तेंग फोंग एरॉन चिया और वूई यिक सोह से हार का सामना करना पड़ा। मलेशियाई जोड़ी ने पहला गेम 21-18 और दूसरा गेम 21-15 से जीत लिया। इस तरह मलेशियाई टीम 1-0 से आगे हो गई।इसके बाद दूसरे मैच में पीवी सिंधु ने मलेशिया की जिन वेई गोह को हराया और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। पहला गेम सिंधु ने 22-20 से अपने नाम किया। दोनों के बीच पहले गेम में कड़ी टक्कर देखने को मिली। एक वक्त स्कोर 18-18 और फिर 20-20 की बराबरी पर था। इसके बाद सिंधु ने लगातार दो पॉइंट जीतकर 22-20 से जीत दर्ज की। दूसरे गेम में सिंधु ने कड़े मुकाबले में 21-17 से जीत हासिल की।
तीसरे मैच में किदांबी श्रीकांत का मुकाबला एंग त्जे योंग से जारी है। श्रीकांत कड़े मुकाबले में पहला गेम 21-19 से हार गए। इसके बाद दूसरा गेम श्रीकांत ने 21-6 से जीत लिया। तीसरा और निर्णायक गेम जारी है।
12:22 AM, 03-Aug-2022
क्वार्टर फाइनल में पहुंचे रोहित टोकस
बॉक्सर रोहित टोकस ने पुरुषों के वेल्टरवेट (63.5 किग्रा-67 किग्रा) कैटेगरी के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने सर्वसम्मत निर्णय से घाना के अल्फ्रेड कोटे को 5-0 से हराया।11:44 PM, 02-Aug-2022
CWG 2022 Live: पीवी सिंधु ने कराई बराबरी
बैडमिंटन में भारतीय टीम मिक्स्ड इवेंट के फाइनल में मलेशिया से मुकाबला कर रही है। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर स्वर्ण अपने नाम करना चाहेगी। पहले मैच में पुरुष डबल्स में सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी का मुकाबला तेंग फोंग एरॉन चिया और वूई यिक सोह से हार का सामना करना पड़ा। मलेशियाई जोड़ी ने पहला गेम 21-18 और दूसरा गेम 21-15 से जीत लिया। इस तरह मलेशियाई टीम 1-0 से आगे हो गई।इसके बाद दूसरे मैच में पीवी सिंधु ने मलेशिया की जिन वेई गोह को हराया और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। पहला गेम सिंधु ने 22-20 से अपने नाम किया। दोनों के बीच पहले गेम में कड़ी टक्कर देखने को मिली। एक वक्त स्कोर 18-18 और फिर 20-20 की बराबरी पर था। इसके बाद सिंधु ने लगातार दो पॉइंट जीतकर 22-20 से जीत दर्ज की। दूसरे गेम में सिंधु ने कड़े मुकाबले में 21-17 से जीत हासिल की। तीसरे मैच में किदांबी श्रीकांत का मुकाबला एंग त्जे योंग से जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:24 PM, 02-Aug-2022
CWG 2022 Live: बैडमिंटन: सिंधु ने जीता पहला गेम
बैडमिंटन में भारतीय टीम मिक्स्ड इवेंट के फाइनल में मलेशिया से मुकाबला कर रही है। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर स्वर्ण अपने नाम करना चाहेगी। पहले मैच में पुरुष डबल्स में सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी का मुकाबला तेंग फोंग एरॉन चिया और वूई यिक सोह से हार का सामना करना पड़ा। मलेशियाई जोड़ी ने पहला गेम 21-18 और दूसरा गेम 21-15 से जीत लिया। इस तरह मलेशियाई टीम 1-0 से आगे हो गई।इसके बाद दूसरे मैच में पीवी सिंधु का मुकाबला मलेशिया की जिन वेई गोह से जारी है। पहला गेम सिंधु ने 22-20 से अपने नाम किया। दोनों के बीच पहले गेम में कड़ी टक्कर देखने को मिली। एक वक्त स्कोर 18-18 और फिर 20-20 की बराबरी पर था। इसके बाद सिंधु ने लगातार दो पॉइंट जीतकर 22-20 से जीत दर्ज की।
10:51 PM, 02-Aug-2022
CWG 2022 Live: बैडमिंटन: मिक्स्ड टीम इवेंट का पहला मैच मलेशिया के नाम
बैडमिंटन में भारतीय टीम मिक्स्ड इवेंट के फाइनल में मलेशिया से मुकाबला कर रही है। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर स्वर्ण अपने नाम करना चाहेगी। पहले मैच में पुरुष डबल्स में सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी का मुकाबला तेंग फोंग एरॉन चिया और वूई यिक सोह से हुआ। मलेशियाई जोड़ी ने पहला गेम 21-18 और दूसरा गेम 21-15 से जीत लिया। इस तरह मलेशियाई टीम 1-0 से आगे हो गई है।10:13 PM, 02-Aug-2022
CWG 2022 Live: बैडमिंटन फाइनल जारी
बैडमिंटन में भारतीय टीम मिक्स्ड इवेंट के फाइनल में मलेशिया से मुकाबला कर रही है। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर स्वर्ण अपने नाम करना चाहेगी। पहले मैच में पुरुष डबल्स में सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी का मुकाबला तेंग फोंग एरॉन चिया और वूई यिक सोह से जारी है। पहला गेम मलेशियाई जोड़ी ने 21-18 से जीत लिया है।10:12 PM, 02-Aug-2022