फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Commonwealth Games 2022 Day 3 India Schedule Today in CWG Games and Events from Birmingham Updates in Hindi

CWG 2022 India Schedule Day 3: आज पाकिस्तान से भिड़ेगी महिला क्रिकेट टीम, निकहत और शिव थापा पर भी रहेंगी नजरें

Sun, 31 Jul 2022 09:05 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 31 Jul 2022 09:05 AM IST
सार

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत की महिला क्रिकेट टीम एक्शन में होगी। इसके अलावा मुक्केबाजी में निकहत जरीन और शिव थापा पर भी सभी की नजरें रहेंगी। टेबल टेनिस में महिला टीम फाइनल में जगह बना सकती है। वेटलिफ्टिंग में भी आज देश को कुछ और पदक मिल सकते हैं। 
 

विज्ञापन
Commonwealth Games 2022 Day 3 India Schedule Today in CWG Games and Events from Birmingham Updates in Hindi
हरमनप्रीत कौर, निकहत जरीन और मनिका बत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रमंडल खेलों में दूसरा दिन भारत के लिए शानदार रहा था। भारतीय खिलाड़ियों ने देश के लिए चार पदक जीते। चारों पदक वेटलिफ्टिंग में मिले। संकेत ने रजत के साथ शुरुआत की इसके बाद गुरुराजा ने कांस्य और मीराबाई चानू ने स्वर्ण पदक जीता। अंत में बिंदियारानी ने रजत पदक के साथ ही दिन का अंत किया। अब तीसरे दिन पॉपी हजारिका और अचिंता से पदक की उम्मीद रहेगी। आज भारत की महिला क्रिकेट टीम भी पाकिस्तान से भिड़ेगी और बॉक्सिंग में निकहत जरीन पर सभी की नजरें होंगी। शिव थापा, सागर, महिला टेबल टेनिस टीम और पुरुष टेबल टीम भी आज एक्शन में होगी। आइए जानते हैं तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों का पूरा शेड्यूल।
विज्ञापन

तैराकी
पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई हीट 3: साजन प्रकाश (3.07 बजे)
पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक हीट 6: श्रीहरि नटराज (शाम 3.31 बजे)

जिम्नास्टिक
पुरुषों का ऑल-अराउंड फाइनल: योगेश्वर सिंह (दोपहर 1.30 बजे)

बैडमिंटन
मिश्रित टीम क्वार्टर फाइनल: रात 10 बजे से

महिला टी20 क्रिकेट
भारत बनाम पाकिस्तान (शाम 3.30 बजे)

बॉक्सिंग
48-50 किग्रा (लाइट फ्लाईवेट) राउंड ऑफ 16: निकहत जरीन (शाम 4.45 बजे)
60-63.5 किग्रा (लाइट वेल्टरवेट) राउंड ऑफ 16: शिवा थापा (शाम 5.15 बजे)
71-75 किग्रा (मिडिलवेट) राउंड ऑफ 16: सुमित (सोमवार को सुबह 12.15 बजे)
92 किग्रा से अधिक (सुपर हैवीवेट): सागर (सोमवार को 1 बजे)

हॉकी 
पुरुष टीम, भारत बनाम घाना: रात 8.30 बजे

साइकलिंग
पुरुषों की स्प्रिंट क्वालीफाइंग राउंड: एसो एल्बेन, रोनाल्डो लैटनजम, डेविड बेकहम (दोपहर 2.32 बजे से)
पुरुषों की 15 किमी स्क्रैच रेस क्वालीफाइंग राउंड: वेंकप्पा केंगलगुट्टी, दिनेश कुमार (शाम 4.20 बजे से)
महिलाओं का 500 मीटर टाइम ट्रेल फाइनल: त्रियशा पॉल, मयूरी ( रात9.02 बजे)

भारोत्तोलन
पुरुषों का 67 किग्रा फाइनल: जेरेमी लालरिनुंगा (दोपहर 2 बजे)
महिलाओं का 59 किग्रा फाइनल: पोपी हजारिका (शाम 6.30 बजे)
पुरुषों का 73 किग्रा फाइनल: अचिंता शुली (रात 11 बजे)

स्क्वाश
महिला एकल राउंड ऑफ 16: जोशना चिनप्पा (शाम 6 बजे से)
पुरुष एकल राउंड ऑफ 16: सौरव घोषाल (शाम 6.45 बजे)

टेबल टेनिस
पुरुष टीम क्वार्टरफाइनल: दोपहर 2 बजे
महिला टीम सेमीफाइनल: रात 11.30 बजे

लॉन बाउल
महिला एकल: तानिया चौधरी (रात 10.30 बजे)
पुरुष युगल: भारत बनाम इंग्लैंड (शाम 4 बजे)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed