{"_id":"78d6617f50d958b83574f2bbbf9fce02","slug":"chris-cairns-cleaning-bus-shelters-to-provide-for-his-family-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हीरे की अंगूठी से प्रपोज करने वाला क्रिकेटर बना बस क्लीनर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
हीरे की अंगूठी से प्रपोज करने वाला क्रिकेटर बना बस क्लीनर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 20 Sep 2014 01:39 PM IST
विज्ञापन
कभी क्रिकेट जगत के बड़े सितारे के रूप में चमकने वाले न्यूजीलैंड के आलराउंडर क्रिस क्रेंर्स का जीवन इस समय मुश्किलों के दौरे से गुजर रहा है।
एक समय था वह टीम के मैच जीताऊ खिलाड़ी के रूप में पहचान रखते थे, वह बल्ले से जितने बेहतरीन बल्लेबाज थे उतने ही कमाल की गेंदबाजी भी करते थे। अगर उनके क्रिकेट रिकॉर्ड पर नजर डाली जाए तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है। अपने टेस्ट करियर में 62 टेस्ट मैचों में उन्होंने 5 शतकों के दम पर 3320 रन बनाए और 218 विकेट झटके। जबकि अपने 215 वनडे मैचों में 4950 रन बनाने के अलावा 201 विकेट भी निकाले।
वह क्रिकेट के चुनिंदा क्रिकेटरों में हैं जिन्हें क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में खेलने का अवसर मिला है। लेकिन पिछले 3-4 सालों में उनकी जिंदगी ने कुछ ऐसे दिन देखे कि अपने देश में सितारा छवि रखे वाले इस क्रिकेटर को अब अपना परिवार चलाने के लिए बस ड्राइवर और बस धोने का काम करना पड़ रहा है।

पैसे के लिए बस धोने को मजबूर है यह क्रिकेटर
न्यूजीलैंड के सफलतम क्रिकेटरों में से एक क्रिस केंर्स पर कुछ साल पहले मैच फिक्सिंग का आरोप लगा जिसके कारण उन्हें इंग्लैंड में लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी और उनकी माली हालत खराब होती चली गई। हालांकि उन्हें बाद में फिक्सिंग के आरोप से मुक्ति मिल गई लेकिन उनका पर्स खाली होता गया।
आज उनका परिवार सड़क पर आ गया है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा 4 बच्चे हैं जिनके पालन-पोषण की जिम्मेदारी क्रिस केंर्स पर है। न्यूजीलैंड के सफलतम क्रिकेटरों में शुमार अपने जीवन के कठिन दिनों से गुजर रहे हैं।
44 साल के केंर्स को अब अपना परिवार चलाने के लिए ऑकलैंड में काम करना पड़ रहा है जहां उन्हें एक घंटे के 17 डॉलर मिलते हैं। वह न्यूजीलैंड के इस सबसे बड़े शहर में ट्रक चलाने के अलावा बस डिपो में बस धोने का काम करते हैं।

अभी 4 साल पहले हीरे की अंगूठी देकर किया था प्रपोज
2010 में क्रिस केंर्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को 3.2 कैरेट का हीरे की अंगूठी के साथ प्रपोज किया था। उस दौरान वह दुबई में हीरे के कारोबार से जुड़े थे।
इसके 4 साल के अंदर ही उनका जीवन पूरी तरह से पलट गया और वह इस समय संकट से गुजर रहे हैं और उन्हें ट्रक ड्राइवर बनकर पैसा कमाना पड़ रहा है।
एक स्थानीय अखबार ने उनकी पत्नी मेल क्रोसर के हवाले से लिखा है, "उनके पास अपने परिवार को चलाने के लिए और कोई चारा नहीं बचा था। हमें हर किसी को पैसे (बिल) देने हैं। हमारे पास अपना घर नहीं है। हम अन्य लोगों की तरह रहने के लिए किराया दे रहे हैं। हमें काफी संघर्ष करना पड़ रहा है।" कुछ साल पहले तक वह ऑकलैंड के समृद्ध इलाके हर्ने बे पर रहते थे।