फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   China Open: Alcaraz defeated Khachanov, reached the semi-finals, now he will face Medvedev

China Open: अल्कारेज ने खाचानोव को हराया, लगातार दूसरे साल सेमीफाइनल में पहुंचे, अब होगी मेदवेदेव से भिड़ंत

Mon, 30 Sep 2024 10:08 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 30 Sep 2024 10:08 PM IST
सार

अल्कारेज की यह सत्र की 46वीं जीत है जिसकी बदौलत यह फ्रेंच ओपन और विंबलडन चैंपियन एटीपी ‘लाइव रैंकिंग’ में एलेक्जेंडर ज्वेरेव को पछाड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गए।

विज्ञापन
China Open: Alcaraz defeated Khachanov, reached the semi-finals, now he will face Medvedev
कार्लोस अल्काराज - फोटो : Twitter

विस्तार

दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज ने सोमवार को यहां कारेन खाचानोव के खिलाफ सीधे सेट में जीत के साथ लगातार दूसरे साल चीन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। स्पेन के 21 साल के अल्कारेज ने दुनिया के 27वें नंबर के खिलाड़ी खाचानोव को 7-5, 6-2 से हराया। अल्कारेज ने 12 में से चार ब्रेक प्वाइंट का फायदा उठाया और 96 मिनट में जीत दर्ज की। 
विज्ञापन

अल्कारेज की यह सत्र की 46वीं जीत है जिसकी बदौलत यह फ्रेंच ओपन और विंबलडन चैंपियन एटीपी ‘लाइव रैंकिंग’ में एलेक्जेंडर ज्वेरेव को पछाड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गए। सेमीफाइनल में अल्कारेज की भिड़ंत दानिल मेदवेदेव से होगी। दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी मेदवेदेव ने इटली के फ्लावियो कोबोली को सीधे सेट में 6-2, 6-4 से हराया। इससे पहले आंद्रे रूबलेव ने रविवार को बारिश से प्रभावित मैच में सोमवार को एलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना को 6-4, 7-5 से हराया। वह क्वार्टर फाइनल में स्थानीय खिलाड़ी बू युनचाओकेट से भिड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed