फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Chess Olympiad: Indian chess team won gold in the open category, achieved this feat for first time in history

शतरंज ओलंपियाड: भारतीय शतरंज टीम ने ओपन वर्ग में जीता स्वर्ण, इतिहास में पहली बार हासिल की यह उपलब्धि

Sun, 22 Sep 2024 06:58 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 22 Sep 2024 06:58 PM IST
सार

भारतीय टीम ने प्रतियोगिता में शानदार शुरुआत की थी। पिछले संस्करण के चैंपियन उज्बेकिस्तान से ड्रॉ होने से पहले टीम ने अपने पहले आठ मुकाबले जीते थे।

विज्ञापन
Chess Olympiad: Indian chess team won gold in the open category, achieved this feat for first time in history
शतरंज ओलंपियाड 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत ने शतरंज ओलंपियाड 2024 में ओपन वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इस टूर्नामेंट में यह भारत का पहला स्वर्ण है। इससे पहले भारत ने 2022 में कांस्य पदक जीता था। यह टूर्नामेंट घरेलू सरजमीं पर ही आयोजित किया गया था। वहीं, 2014 में भारतीय टीम ने कांस्य पदक जीता था। 
विज्ञापन

भारत ने जीता ऐतिहासिक स्वर्ण
भारतीय टीम में गुकेश, प्रज्ञानंद, अर्जुन एरिगैसी, विदित गुजराती, पेंटाला हरिकृष्णा और श्रीनाथ नारायणन (कप्तान) शामिल थे। अर्जुन एरिगैसी और डी गुकेश ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल की और दूसरे स्थान पर रहने वाले चीन ने अमेरिका के खिलाफ दो अंक गंवाए, जिससे भारत को फायदा मिला और पदक जीतने में कामयाबी मिली। भारतीय टीम ने इस प्रतियोगिता में शानदार शुरुआत की थी। पिछले संस्करण के चैंपियन उज्बेकिस्तान से ड्रॉ होने से पहले टीम ने अपने पहले आठ मुकाबले जीते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ने हासिल किए 21 अंक
ग्रैंडमास्टर डी गुकेश, अर्जुन एरिगैसी और आर प्रज्ञानंद ने स्लोवेनिया के खिलाफ 11वें दौर में अपने अपने मैच जीते। विश्व चैंपियनशिप चैलेंजर गुकेश और अर्जुन एरिगेसी ने एक बार फिर अहम मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन किया जिससे भारत को ओपन वर्ग में अपना पहला खिताब जीतने में मदद मिली। स्लोवेनिया के खिलाफ मुकाबले में गुकेश ने काले मोहरों से व्लादिमीर फेडोसेव के खिलाफ तकनीकी चरण में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। हालांकि उन्हें मुश्किल से जीत मिली, लेकिन 18 वर्षीय ग्रैंडमास्टर ने शानदार रणनीति अपनाई। एरिगैसी ने तीसरे बोर्ड पर काले मोहरों से खेलते हुए जान सुबेलज को मात दी। इसके बाद प्रज्ञानंद ने फॉर्म में आते हुए एंटोन डेमचेंको पर एक शानदार जीत हासिल की। इससे भारत ने एक मैच रहते स्लोवेनिया पर 3-0 से जीत हासिल की। भारतीय पुरुष टीम ने 22 में से 21 अंक हासिल किए। खिलाड़ियों ने सिर्फ उज्बेकिस्तान के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed