शतरंज ओलंपियाड: भारतीय शतरंज टीम ने ओपन वर्ग में जीता स्वर्ण, इतिहास में पहली बार हासिल की यह उपलब्धि
भारतीय टीम ने प्रतियोगिता में शानदार शुरुआत की थी। पिछले संस्करण के चैंपियन उज्बेकिस्तान से ड्रॉ होने से पहले टीम ने अपने पहले आठ मुकाबले जीते थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम में गुकेश, प्रज्ञानंद, अर्जुन एरिगैसी, विदित गुजराती, पेंटाला हरिकृष्णा और श्रीनाथ नारायणन (कप्तान) शामिल थे। अर्जुन एरिगैसी और डी गुकेश ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल की और दूसरे स्थान पर रहने वाले चीन ने अमेरिका के खिलाफ दो अंक गंवाए, जिससे भारत को फायदा मिला और पदक जीतने में कामयाबी मिली। भारतीय टीम ने इस प्रतियोगिता में शानदार शुरुआत की थी। पिछले संस्करण के चैंपियन उज्बेकिस्तान से ड्रॉ होने से पहले टीम ने अपने पहले आठ मुकाबले जीते थे।
Gukesh’s smile says it all 🙂
— International Chess Federation (@FIDE_chess) September 22, 2024
With this win India secures its first-ever gold in a #ChessOlympiad! 🏆 pic.twitter.com/Ha1hUeSFPA
ग्रैंडमास्टर डी गुकेश, अर्जुन एरिगैसी और आर प्रज्ञानंद ने स्लोवेनिया के खिलाफ 11वें दौर में अपने अपने मैच जीते। विश्व चैंपियनशिप चैलेंजर गुकेश और अर्जुन एरिगेसी ने एक बार फिर अहम मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन किया जिससे भारत को ओपन वर्ग में अपना पहला खिताब जीतने में मदद मिली। स्लोवेनिया के खिलाफ मुकाबले में गुकेश ने काले मोहरों से व्लादिमीर फेडोसेव के खिलाफ तकनीकी चरण में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। हालांकि उन्हें मुश्किल से जीत मिली, लेकिन 18 वर्षीय ग्रैंडमास्टर ने शानदार रणनीति अपनाई। एरिगैसी ने तीसरे बोर्ड पर काले मोहरों से खेलते हुए जान सुबेलज को मात दी। इसके बाद प्रज्ञानंद ने फॉर्म में आते हुए एंटोन डेमचेंको पर एक शानदार जीत हासिल की। इससे भारत ने एक मैच रहते स्लोवेनिया पर 3-0 से जीत हासिल की। भारतीय पुरुष टीम ने 22 में से 21 अंक हासिल किए। खिलाड़ियों ने सिर्फ उज्बेकिस्तान के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेला।