फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Chess: Aryan held Praggnananda to a draw, Gukesh also played a draw in the first game

Chess: आर्यन ने प्रगनाननंदा को बराबरी पर रोका, गुकेश ने भी पहली बाजी ड्रॉ खेली

Fri, 27 Oct 2023 01:07 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 27 Oct 2023 01:07 AM IST
सार

गुकेश ने मामेदोव को आक्रामक खेलने का मौका ही नहीं दिया। दोनों के बीच बाजी सिर्फ 23 चालों तक चली। इस बीच अमेरिका के फेबियानो कारूआना ने क्रोएशिया के इवान सारिच को हराया। 

विज्ञापन
Chess: Aryan held Praggnananda to a draw, Gukesh also played a draw in the first game
प्रगनाननंदा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्रैंडमास्टर और विश्वकप रजत पदक विजेता आर प्रगनाननंदा को फिडे ग्रैंड स्विस शतरंज टूर्नामेंट में हमवतन आर्यन चोपड़ा ने ड्रॉ पर रोका जबकि डी गुकेश ने अजरबैजान के रऊफ मामेदोव से पहले दौर में ड्रॉ खेला। दिल्ली के युवा ग्रैंडमास्टर चोपड़ा अंतरराष्ट्रीय सर्किट पर पहचान बनाने की कवायद में जुटे हैं। काले मोहरों से खेलते हुए उन्होंने प्रगनाननंदा को बांधे रखा और आखिर में 33 चालों के बाद बाजी ड्रॉ रही। 
विज्ञापन


दूसरी ओर गुकेश ने मामेदोव को आक्रामक खेलने का मौका ही नहीं दिया। दोनों के बीच बाजी सिर्फ 23 चालों तक चली। इस बीच अमेरिका के फेबियानो कारूआना ने क्रोएशिया के इवान सारिच को हराया। भारत के अर्जुन एरिगेसी ने जर्मनी के फ्रेडरिक स्वान को मात दी। महिला वर्ग में सविता श्री ने इस्राइल की मार्सेल एफ्रोइम्सिकी को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed