{"_id":"abaabc9c-0bf2-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"chandrika-to-lead-indian-challenge-in-asian-weightlifting","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रिका पर होंगी एशियाई यूथ वेटलिफ्टिंग में निगाहें","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
चंद्रिका पर होंगी एशियाई यूथ वेटलिफ्टिंग में निगाहें
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Mon, 01 Oct 2012 11:36 PM IST
विज्ञापन
वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में बीते माह कांस्य पदक जीतकर सुर्खियों में आने वाली पश्चिम बंगाल की चंद्रिका तरफदार के निशाने पर अब एशियाई यूथ और जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप है। बेहद गरीब परिवेश से आई और पांच वेटलिफ्टर बहनों में सबसे छोटी चंद्रिका पांच से 12 नवंबर को यांगून (म्यानमार) में होने वाली इस चैंपियनशिप में यूथ वर्ग के 44 किलो भार में उतरेंगी जबकि जूनियर वर्ग के 48 किलो भार में संजीता चानू होंगी।
भारत को ओलंपिक कोटा दिलाने में मुख्य भूमिका निभाने वाली संजीता से यहां पदक की दावेदार हैं। फेडरेशन ने इस चैंपियनशिप के लिए 29 सितंबर को एनआईएस पटियाला में हुए ट्रायल के आधार पर 24 सदस्यीय टीम का चयन किया है। 11 लड़के और लड़कियां यूथ में जबकि 13 जूनियर वर्ग में उतरेंगे।