फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Champions League Arjun Kapoor and Malaika Arora dream came true Watched Chelsea live match at Stamford bridge

Champions League: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का यह ख्वाब हुआ पूरा, लंदन में लाइव देखा इस टीम का फुटबॉल मैच

Fri, 07 Oct 2022 08:25 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: रोहित राज Updated Fri, 07 Oct 2022 08:25 AM IST
सार

अर्जुन ने सोशल मीडिया पर गर्लफ्रेंड मलाइक अरोड़ा के साथ तस्वीर शेयर की है। इसमें वह मैच का ऑफिशियल टिकट भी दिखा रहे हैं। वहीं, मलाइका झूमती हुई नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Champions League Arjun Kapoor and Malaika Arora dream came true Watched Chelsea live match at Stamford bridge
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा - फोटो : Arjun Kapoor/Instagram

विस्तार

यूरोप में क्लब स्तर पर चैंपियंस लीग सबसे बड़ा फुटबॉल टूर्नामेंट है। इसका क्रेज यूरोपीय देशों में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में है। फुटबॉल फैंस टूर्नामेंट के मैच का हमेशा इंतजार करते हैं। उनमें बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर भी शामिल हैं। अर्जुन इंग्लैंड के क्लब चेल्सी को पसंद करते हैं। वह बुधवार (पांच अक्तूबर) को चेल्सी और एसी मिलान के बीच खेले गए मैच को देखने के लिए लंदन पहुंचे।
विज्ञापन

अर्जुन ने सोशल मीडिया पर गर्लफ्रेंड मलाइक अरोड़ा के साथ तस्वीर शेयर की है। इसमें वह मैच का ऑफिशियल टिकट भी दिखा रहे हैं। वहीं, मलाइका झूमती हुई नजर आ रही हैं। यह अर्जुन का ख्वाब था कि वह चैंपियंस लीग में चेल्सी का मैच स्टैमफोर्ड ब्रिज में लाइव देख सके। स्टैमफोर्ड ब्रिज चेल्सी का होमग्राउंड है।

ये भी पढ़ें: European League: एर्लिंग हालैंड यूरोपियन लीग में रचा इतिहास, रोमारियो, रोनाल्डो, मेसी को भी पीछे छोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जुन ने कैप्शन में लिखा, ''बकेट लिस्ट (विश लिस्ट) में शामिल एक और चीज पूरा हुआ। चेल्सी एफसी के सभी लोगों का शुक्रिया, जिस कारण मैं उन्हें (मलाइका) को स्टैमफोर्ट ब्रिज में चेल्सी के मैच को दिखाने ला सका। हम 3-0 से जीत गए।'' अर्जुन चेल्सी के बड़े फैन हैं। वह सोशल मीडिया पर टीम के करीब-करीब सारे पोस्ट को लाइक करते हैं। इसके अलावा टीम की जीत पर कभी-कभी पोस्ट भी करते हैं। अर्जुन के पोस्ट पर चेल्सी के महान फुटबॉल जॉन टेरी ने भी कमेंट किया है।

ये भी पढ़ें: Champions League: क्रिस्टियानो रोनाल्डो के देश में लियोनल मेसी का धमाका, चैंपियंस लीग में बनाया यह रिकॉर्ड
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

विज्ञापन

चेल्सी और एसी मिलान के मैच में क्या हुआ?
चैंपियंस लीग ग्रुप-ई के अपने तीसरे मैच में चेल्सी ने इटली के क्लब एसी मिलान को 3-0 से हरा दिया। टीम के लिए पहला गोल वेस्ले फोफाना ने 24वें मिनट में किया। वह इसी सीजन में टीम के साथ जुड़े हैं। फोफाना इससे पहले लीसेस्टर सिटी के लिए खेलते थे। उनके बाद बार्सिलोना से चेल्सी में शामिल हुए पियरे एमरिक ऑबमेयांग ने 56वें मिनट में गोल दाग दिया। 62वें मिनट में रीस जेम्स ने गोल कर टीम को 3-0 की निर्णायक बढ़त दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed