फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   canadian player guilty in dope test

डोप टेस्ट में कनाडा का खिलाड़ी दोषी

Wed, 12 Dec 2012 11:25 PM IST
बठिंडा/ब्यूरो
बठिंडा/ब्यूरो Updated Wed, 12 Dec 2012 11:25 PM IST
विज्ञापन
canadian player guilty in dope test

तीसरे वर्ल्ड कप कबड्डी में भाग ले रही कनाडा की टीम के एक खिलाड़ी वरिंदर सिंह धनोया को प्रतिबंधित दवाओं के सेवन के चलते डोपिंग का दोषी पाया गया है। नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। खेल विभाग के डायरेक्टर शिवदुलार सिंह ढिल्लों ने कहा कि डोप टेस्ट में दोषी पाए जाने पर कनाडाई खिलाड़ी वरिंदर सिंह धनोया पर वर्ल्ड कप के बाकी मैच खेलने पर पाबंदी लगा दी गई है।

विज्ञापन


इसके साथ ही कनाडा की टीम की इनामी राशि में भी कटौती की जाएगी। तीसरे वर्ल्ड कप कबड्डी को डोपिंग मुक्त करने के लिए नाडा की टीमों ने करीब 88 खिलाड़ियों के सैंपल लिए थे। नई दिल्ली स्थित वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी से मान्यता प्राप्त लैबोरेटरी से कराई गई सैंपलों की जांच में कनाडा का खिलाड़ी वरिंदर को दोषी पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed