फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   BWF world rankings Badminton player HS Prannoy again achieved career best ranking Srikanth PV Sindhu loss

BWF world rankings: एचएस प्रणय ने फिर हासिल की करियर की बेस्ट रैंकिंग, श्रीकांत और पीवी सिंधु को नुकसान

Tue, 27 Dec 2022 08:48 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 27 Dec 2022 08:48 PM IST
सार

राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाली सिंधु लंबे समय से खेल से दूर हैं। वह अब तक फिट नहीं हो पाई हैं। उन्हें राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान ही चोट लगी थी।

विज्ञापन
BWF world rankings Badminton player HS Prannoy again achieved career best ranking Srikanth PV Sindhu loss
पीवी सिंधु, किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय ने विश्व रैंकिंग में अपना श्रेष्ठ 8वां स्थान फिर से हासिल कर लिया है। इससे पहले तीस वर्षीय स्टार ने 2018 में आठवां स्थान हासिल किया था, लेकिन अगले साल 2019 में वह 34वें स्थान पर पिछड़ गए थे। उसके बाद इस साल थॉमस कप जीत के अलावा वह सात बार क्वार्टर फाइनल, दो बार सेमीफाइनल में पहुंचे और स्विस ओपन के फाइनल में पहुंचे। सीजन के अंत में वह वर्ल्ड टूर फाइनल्स में खेले और उनका नामांकन बीडब्ल्यूएफ के वर्ष के बेस्ट खिलाड़ी के लिए हुआ। 
विज्ञापन


एचएस प्रणय के अलावा अन्य खिलाड़ियों में लक्ष्य सेन सातवें स्थान पर कायम हैं जबकि किदांबी श्रीकांत 12वें पायदान पर हैं। श्रीकांत को एक स्थान का नुकसान हुआ है। दो ओलंपिक पदक जीतने वालीं महिला स्टार पीवी सिंधु एक स्थान नीचे 7वें स्थान पर आ गई हैं। राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाली सिंधु लंबे समय से खेल से दूर हैं। वह अब तक फिट नहीं हो पाई हैं। उन्हें राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान ही चोट लगी थी।
विज्ञापन


सात्विकसाईराज और चिराग शेट्टी की पुरुष जोड़ी पांचवें स्थान पर कायम है। एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की तेजी से उभरती जोड़ी तीन स्थान के फायदे से विश्व में 21वें स्थान पर पहुंच गई, जबकि बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली गायत्री गोपीचंद और त्रिसा जॉली की महिला युगल जोड़ी एक पायदान ऊपर चढ़कर विश्व में 17वें स्थान पर पहुंच गई। मिश्रित युगल में ईशान भटनागर और तनिशा क्रास्टो भी दो स्थान के फायदे से 18वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed