फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   British-Indian Billionaire Brothers Eye F1 Team Marussia.

भारतीय मूल के दो भाई खरीद रहे फॉर्मूला वन की एक टीम

Wed, 29 Oct 2014 03:02 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 29 Oct 2014 03:02 PM IST
विज्ञापन
British-Indian Billionaire Brothers Eye F1 Team Marussia.
वैश्विक खेल जगत में भले ही भारत को बड़ी शक्ति नहीं माना जाता हो, लेकिन भारतीय मूल का कारोबारी एक बड़ी टीम खरीदने जा रहा है।
विज्ञापन


ऐसी खबरें हैं कि भारतीय मूल के ब्रिटिश बंधु बलजिंदर सोही और सोनी कौशल जल्द ही फॉर्मूला वन रेस की एक टीम खरीद सकते हैं। भारतीय उद्योगपति बंधु फॉर्मूला वन टीम मारुसिया को खरीदने की योजना बना रहे हैं। इस टीम का बेस इंग्लैंड में हैं और इसका मालिक रूसी अरबपति आंद्रे चेग्लाकोव हैं।

एक अंग्रेजी अखबार में छपे खबर के अनुसार, इस फॉर्मूला वन टीम की कीमत 5 अरब, 45 करोड़, 52 लाख, 55 हजार रुपए (70 मिलियन यूरो या 89 मिलियन डॉलर) हैं।

दूसरे भारतीय होंगे फॉर्मूला वन टीम खरीदने वाले

British-Indian Billionaire Brothers Eye F1 Team Marussia.
अंग्रेजी अखबार ने कहा, "दो भाई जिन्होंने स्टील उद्योग में अपनी पहचान बनाई है, उनकी बेलगार्ड टीम के मुख्य कार्यकारी एंडी वेब से बातचीत चल रही है।"

सोही ने कहा कि दोनों तरफ से लगभग 12.7 मिलियन यूरो को अलग रखा गया है जिससे टीम के 190 सदस्यीय स्टॉफ को बनाए रखा जा सके। टीम ने पिछले हफ्ते यह घोषणा की थी कि टीम अगले दो ग्रैंड प्रिक्स रेस ऑस्टिन और साओ पाओलो की रेस में नहीं होगी। उन्होंने आगे कहा, "हम लोग समझौता करने के बेहद करीब पहुंच गए हैं। लेकिन बात सही कीमत पर रूकी हुई है। हमने उन्हें बढ़िया ऑफर ‌दिया है और हम देखेंगे कि आगे क्या होता है।"

अगर दो भाइयों के जरिए यह समझौता हो जाता है तो उन्हें मरुसिया के 38 मिलियन यूरो का  कर्ज विरासत में मिलेगा। यह भी कहा जा रहा है कि इस सत्र में मरुसिया टीम के इंजन फेरारी से उधार लिया गया था।

भारतीय मूल के ब्रिटिश उद्योगपति अगर फॉर्मूला वन खरीद लेते हैं तो वह दुनिया की सबसे तेज कार रेस की टीम खरीदने वाले दूसरे भारतीय होंगे।

इससे पहले भारतीय उद्योगपति विजय माल्या भी एक फॉर्मूला वन टीम खरीदी थी। उन्होंने अपनी टीम का नाम फोर्स इंडिया रखा। हालांकि उनकी यह टीम अभी तक एक भी रेस नहीं जीत सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed