कोपा ब्राजील भारतीय पहलवानों ने जीते नौ स्वर्ण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय कुश्ती महासंघ ने आज यहां एक बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि 29 नवंबर से दो दिसंबर तक हुए इस टूर्नामेंट में भारतीय पहलवानों ने फ्रीस्टाइल में सभी सात स्वर्ण पदक और ग्रीको रोमन में दो स्वर्ण तथा चार कांस्य पदक जीत लिए। भारत ने इस तरह कुल 13 पदक जीते।
फ्रीस्टाइल में स्वर्ण जीतने वाले पहलवानों में संदीप तोमर, रजनीश, मनोज कुमार, दीपक, सोमवीर, परवेश कुमार, और रितेश शामिल हैं। ग्रीको रोमन में रवीन्द्र सिंह ने 60 किग्रा और मनोज कुमार ने 84 किग्रा में स्वर्ण पदक जीते जबकि मनोज, दीपक, भीमसिंह, और धर्मेन्द ने कांस्य पदक अपने नाम किए।