{"_id":"684e868bef78f87323024c2a","slug":"boxer-nishant-dev-continued-his-impressive-start-in-professional-circuit-unanimous-victory-over-josue-silva-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pro Boxing: भारतीय मुक्केबाज निशांत देव का पेशेवर सर्किट में शानदार अभियान जारी, जोस्यू सिल्वा से जीता मुकाबला","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Pro Boxing: भारतीय मुक्केबाज निशांत देव का पेशेवर सर्किट में शानदार अभियान जारी, जोस्यू सिल्वा से जीता मुकाबला
Sun, 15 Jun 2025 02:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 15 Jun 2025 02:09 PM IST
सार
निशांत देव ने छह दौर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया जिसमें तीनों जज ने उनके पक्ष में 60-54 अंक दिए। भारतीय मुक्केबाज का यह दूसरा पेशेवर मुकाबला था जिसमें उन्होंने दबदबे वाली जीत दर्ज की।
विज्ञापन
निशांत देव
- फोटो : PTI
विस्तार
भारतीय मुक्केबाज निशांत देव ने पेशेवर सर्किट पर शानदार अभियान जारी रखा है। निशांत ने न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित मैडिसन स्क्वायर गार्डन थिएटर में सुपर वेल्टरवेट वर्ग में मैक्सिको के जोस्यू सिल्वा पर सर्वसम्मत फैसले में हराया। 24 वर्षीय निशांत देव ने छह दौर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया जिसमें तीनों जज ने उनके पक्ष में 60-54 अंक दिए। भारतीय मुक्केबाज का यह दूसरा पेशेवर मुकाबला था जिसमें उन्होंने दबदबे वाली जीत दर्ज की।
यह मुकाबला रिचर्डसन हिचिन्स और जॉर्ज कंबोसोस जूनियर के बीच हुए हाई प्रोफाइल मुकाबले के अंडरकार्ड (मुख्य मुकाबले के साथ होने वाला मुकाबला) के रूप में खेल गया। निशांत नॉकआउट करने में असमर्थ रहे लेकिन उन्होंने मुक्कों के अपने बेहतरीन चयन से प्रभावित किया।
जीत के बाद निशांत ने कहा, मैं सिर्फ नॉकआउट के लिए नहीं जाता बल्कि अपने कौशल को बेहतर बनाने की कोशिश करता हूं। मैंने सीखा है कि मुझे रिंग में अच्छा प्रदर्शन करना है और मुकाबला जीतना है। मैं विश्व चैंपियनशिप और ओलंपिक में कई दौर के मुकाबले खेलने का आदी हूं। यह मेरे पेशेवर करियर की शुरुआत है इसलिए मैं अब भी सीख रहा हूं। मैं अगले स्तर तक पहुंचना चाहता हूं।