{"_id":"6098983ec769ce61e128079f","slug":"boxer-mandeep-jangra-won-the-first-professional-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्केबाज मनदीप जांगड़ा ने पहला पेशेवर मुकाबला जीता ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
मुक्केबाज मनदीप जांगड़ा ने पहला पेशेवर मुकाबला जीता
Mon, 10 May 2021 07:49 AM IST
Amit Mandal
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 10 May 2021 07:49 AM IST
विज्ञापन
mandeep jangra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता भारतीय मुक्केबाज मनदीप जांगड़ा ने पेशेवर सर्किट में सकारात्मक शुरुआत करते हुए अमेरिका के फ्लोरिडा में अपने पदार्पण मुकाबले में अर्जेंटीना के लूसियानो रामोस को हराया। मनदीप दो महीने पहले ट्रेनिंग के लिए अमेरिका गए थे।
विज्ञापन
मनदीप ने रामोस के खिलाफ शनिवार को सुपर वेल्टरवेट वर्ग का अपना पहला पेशेवर मुकाबला चार दौर में सर्वसम्मत फैसले में जीता। मनदीप ने फ्लोरिडा के प्रो बॉक्स प्रमोशंस के साथ करार किया है। एशियाई चैंपियनशिप 2013 के रजत पदक विजेता 27 साल के मनदीप को 19 मार्च को अपना पहला मुकाबला लड़ना था लेकिन यह मुकाबला रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
अमेरिकी कोच ऐसा बीर्ड और मार्क फेरेट के साथ ट्रेनिंग करने वाले मनदीप ने कहा, ‘पेशेवर सर्किट में अच्छे प्रदर्शन को लेकर मैं काफी उत्सुक हूं और उम्मीद करता हूं कि अपनी टीम के साथ विश्व चैंपियनशिप जीतूंगा।’
विज्ञापन