फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Sheetal Devi Wins Second Gold at Asian Para Games 2026, Completes Campaign with Three Medals

एशियन पैरा गेम्स: शीतल ने तीरंदाजी में दिलाया दूसरा स्वर्ण, महिलाओं के व्यक्तिगत कंपाउंड इवेंट में जीता गोल्ड

Thu, 22 Oct 2026 02:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 22 Oct 2026 02:03 PM IST
सार

शीतल देवी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की व्यक्तिगत कंपाउंड स्पर्धा के फाइनल में सिंगापुर की नूर स्याहिदा अलीम को 142-139 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। यह इन खेलों में उनका दूसरा स्वर्ण और कुल तीसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने तोमन कुमार के साथ मिश्रित टीम में स्वर्ण और पायल नाग के साथ महिला कंपाउंड डबल्स में रजत पदक जीता था।

विज्ञापन
Sheetal Devi Wins Second Gold at Asian Para Games 2026, Completes Campaign with Three Medals
शीतल - फोटो : ANI

विस्तार

शीतल देवी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में एक और यादगार प्रदर्शन किया है। उन्होंने महिलाओं के कंपाउंड व्यक्तिगत फाइनल में सिंगापुर की नूर स्याहिदा अलीम को 142-139 से हराकर भारत के लिए 17वां गोल्ड मेडल जीता। भारतीय पैरा-आर्चर ने चार अंकों से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की और पिछले एशियन पैरा गेम्स में जीते गए अपने खिताब को सफलतापूर्वक बचाव किया।
विज्ञापन


फाइनल में शीतल के धैर्य की कड़ी परीक्षा हुई। वह 55-59 से पीछे चल रही थीं और दूसरे राउंड में केवल 26 अंक ही बना पाईं, जिससे उनका गोल्ड मेडल जीतने का सपना खतरे में पड़ गया था। हालांकि, 18 वर्षीय शीतल ने जोरदार वापसी की और लगातार दो बार परफेक्ट स्कोर (30 अंक) हासिल करके मुकाबले पर फिर से पकड़ बना ली और जीत अपने नाम की।
विज्ञापन


इस जीत के साथ ही आइची-नागोया में शीतल का शानदार सफर पूरा हुआ। उन्होंने एक बार फिर साबित किया कि वह अंतरराष्ट्रीय पैरा-आर्चरी के शीर्ष खिलाड़ियों में क्यों गिनी जाती हैं। इससे पहले, क्वालिफिकेशन राउंड में उन्होंने 720 में से 704 अंक बनाकर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की थी। उन्होंने मार्च में बैंकॉक में बनाए गए अपने ही 698 अंकों के एशियाई रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यक्तिगत गोल्ड मेडल के अलावा, शीतल ने मिक्स्ड टीम कंपाउंड इवेंट में भी सफलता हासिल की। उन्होंने तोमन कुमार के साथ मिलकर इंडोनेशिया को 151-148 से हराया। इससे पहले, इस भारतीय जोड़ी ने मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन में 1402 अंकों के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया था, जो पिछले 1400 अंकों के रिकॉर्ड से बेहतर था।


इसके अलावा, शीतल ने पायल नाग के साथ मिलकर महिलाओं के कंपाउंड डबल्स में सिल्वर मेडल भी जीता। इस जोड़ी ने क्वालिफिकेशन राउंड में 1379 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया और नए एशियाई तथा एशियन पैरा गेम्स रिकॉर्ड बनाए। नागोया में दो गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीतकर शीतल ने एशियन पैरा गेम्स 2023 की तरह ही इस बार भी कुल तीन मेडल अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed