{"_id":"62a23740e22a01202c178eab","slug":"boxer-death-south-african-boxer-dies-due-to-brain-injury-during-fight-first-went-into-coma-then-died-two-days-later","type":"story","status":"publish","title_hn":"Boxer Death: लड़ाई के दौरान दिमाग में चोट लगने से दक्षिण अफ्रीकी मुक्केबाज की मौत, पहले कोमा में गए, फिर दो दिन बाद गई जान","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Boxer Death: लड़ाई के दौरान दिमाग में चोट लगने से दक्षिण अफ्रीकी मुक्केबाज की मौत, पहले कोमा में गए, फिर दो दिन बाद गई जान
Thu, 09 Jun 2022 11:39 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:39 PM IST
सार
- रिंग में 10वें राउंड के दौरान दूसरी तरफ हवा में मुक्का मारने लगे थे सिमिसो
- दिमाग के अंदर खून बहने से पहले कोमा में गए, फिर दो दिन बाद गई जान
विज्ञापन
बॉक्सर सिमिसो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका के मुक्केबाज सिमिसो बुथेलेजी को लाइटवेट मुक्केबाजी मैच के दौरान अपनी जान गंवानी पड़ी। बॉक्सिंग मैच में सिमिसो के सिर में चोट लग गई और वह बेसुध होकर दूसरे छोर पर जाकर हवा में मुक्के चलाने लगे। उनकी खराब हालत को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार को मुक्केबाज की मौत हो गई।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका बॉक्सिंग ने बयान में कहा कि रविवार को डरबन में सिमिसो और सिफेसले टुंग्वा के बीच बॉक्सिंग मैच था। इसका लाइव प्रसारण दक्षिण अफ्रीका टेलीविजन पर भी हो रहा था। मैच के दौरान सिमिसो के सिर पर सिफेसले ने कड़ा प्रहार किया। इसके बाद सिमिसो ने कुछ पंच मारे और सिफेसले को गिरा दिया।
10वें और फाइनल राउंड में जब रेफरी ने मैच शुरू करने का इशारा किया तो सिमिसो रिंग के दूसरे छोर पर मुक्केबाजी करने लगे। रेफरी ने स्वास्थ्य को देखते हुए तुरंत मैच रोकने का फैसला किया और अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जांच के बाद पता चला कि उनके दिमाग में चोट लगी है और अंदर खून बहने के कारण कोमा में चले गए। उसके बाद मंगलवार देर रात उनकी मौत हो गई। इस मामले में दक्षिण अफ्रीका बॉक्सिंग ने कहा कि वह घटना की स्वतंत्र चिकित्सा समीक्षा करेगा।