{"_id":"70caac9776aa243278e48855fbb209f8","slug":"bolt-want-to-break-his-200-meter-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी दूसरे का रिकॉर्ड नहीं तोड़ना चाहते बोल्ट! ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
किसी दूसरे का रिकॉर्ड नहीं तोड़ना चाहते बोल्ट!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 23 Nov 2013 05:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमैका के स्टार धावक उसैन बोल्ट ने अगले साल के लिए अपना लक्ष्य तय कर लिया है और वह किसी दूसरे का नहीं, बल्कि खुद अपना रिकॉर्ड ध्वस्त करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
स्पोर्ट्सकीड़ा डॉट कॉम के मुताबिक आने वाले कुछ वक्त में कोई बड़ी प्रतिस्पर्धा नहीं है, ऐसे में उनका पूरा ध्यान अपने 200 मीटर का रिकॉर्ड तोड़ने पर लगा हुआ है।
विज्ञापन
पिछले हफ्ते बोल्ट ने लगातार पांचवीं बार आईएएएफ मेल वर्ल्ड ऑफ ईयर का खिताब जीता, जो एक रिकॉर्ड है। इस साल मॉस्को में उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान तीन गोल्ड मेडल जीते। 100 मीटर और 200 मीटर में वह अपनी बादशाहत बचाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
साथ ही 4X100 मीटर रिले रेस में भी उन्होंने हिस्सा लिया और जमैका ने इस प्रतिस्पर्धा में सोने का तमगा चूमने में कामयाबी पाई। हालांकि, इस धमाकेदार प्रदर्शन के बावजूद उन्होंने कोई नया वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं बनाया था।
शुक्रवार को टोक्यो ओलंपिक स्टेडियम में बोल्ट ने कहा, "इस सीजन के लिए मैं और मेरे कोच तेज रफ्तार पर फोकस कर रहे हैं, क्योंकि कोई चैंपियनशिप नहीं है, ऐसे में हम निश्चित तौर पर 200 मीटर पर निगाह टिका रहे हैं।"
बोल्ट ने कहा, "हम देखते हैं क्या होता है? उम्मीद है कि मैं चोट से दूर रहूंगा और सब कुछ ठीक रहेगा। और मैं वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दूंगा।"
200 मीटर के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड 19.19 सेकेंड और 100 मीटर के लिए 9.58 सेकेंड है। ये दोनों कीर्तिमान बोल्ट के नाम हैं, जो उन्होंने 2009 में बर्लिन में बनाए थे।