फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   bollywood actor kamal khan comment on yuvraj singh

केआरके की जुबान फिर फिसली, युवी पर साधा निशाना

Thu, 19 Feb 2015 08:25 AM IST
Updated Thu, 19 Feb 2015 08:25 AM IST
विज्ञापन
bollywood actor kamal  khan comment on yuvraj singh

कमाल आर खान यानि केआरके ने टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह पर भड़काउ बयान देकर नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है। उन्होंने ट्वीट कर युवराज पर कुछ भड़काउ टिप्पणियां की है। जिससे उनके चाहने वाले आहत हो सकते हैं।

विज्ञापन


वैसे यह पहला मौका नहीं है जब केआरके सुर्खियों में आए हों, इस तरह का कोई मौका वह नहीं छोड़ते। हाल ही में वह बॉलीवुड अभिनेत्रियों सोनाक्षी सिन्हा, कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण और कॉमेडियर स्टार कपिल शर्मा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद सुर्खियों में आए थे।
विज्ञापन


टीवी शो बिग बॉस से पहचान पाने के बाद केआरके फिल्मों में अपने अभिनय से कम और सोशल मीडिया में किसी सेलीब्रेटी पर आपत्तिजनक या भड़काउ टिप्पणी करने को लेकर ज्यादा फेमस हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

"युवराज, सहवाग और गंभीर को संन्यास ले लेना चाहिए"

bollywood actor kamal  khan comment on yuvraj singh

केआरके ने आईपीएल में सबसे महंगे खिलाड़ी चुने जाने पर युवराज सिंह को निशाने पर लिया है। केआरके ने ट्वीट किया है कि पिछले सीजन में भी युवराज सिंह सबसे महंगे चुने गए थे और इस बार भी।

केआरके ने लिखा है ‌कि " पिछले सीजन में विजय माल्या ने युवराज को खरीदने के बाद पूरे टूर्नामेंट में हर दिन खुद को थप्पड़ मारे होंगे।" केआरके ने आगे लिखा है कि " अगर इस सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स ने युवराज को सबसे महंगी कीमत पर खरीदा है तो इसका मतलब यह नहीं कि युवराज टीम इंडिया का भी हिस्सा हो। "

 उन्होंने युवराज के पिता योगराज पर ट्वीट किया है कि उन्होंने कहा है कि अगर उन्हें ऐसा लगता है कि युवराज के साथ नाइंसाफी हुई है तो ‌जब युवराज टीम में नहीं चुने गए थे उस वक्त धोनी और टीम सेलेक्टर्स के बारे में कुछ क्यों नहीं कहा था।

केआरके यहीं नहीं रुके, उन्होंने युवराज के अलावा कई क्रिकेटरों पर कड़ी टिप्पणी की है। केआरके ने ट्वीट में लिखा है कि युवराज के साथ-साथ गंभीर, सहवाग और जहीर खान को संन्यास ले लेना चाहिए, इससे पहले कोई उन्हें टीम इंडिया का बूढ़ा प्लेयर न कह दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed