{"_id":"ccd4a3ee-1947-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"before-election-ioa-recognized-five-associations","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से पहले पांच संघों को आईओए की मान्यता","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
चुनाव से पहले पांच संघों को आईओए की मान्यता
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Oct 2012 10:48 PM IST
विज्ञापन
इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) की बैठक में बुधवार को तो कोई हंगामा नहीं हुआ। लेकिन पिछली बैठक में सुरेश कलमाडी के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले जगदीश टाइटलर बैठक के बाहर प्रदर्शनकारियों का निशाना जरूर बन गए। इस दौरान बैठक में 25 नवंबर को होने वाले आईओए के चुनाव से पहले पांच खेल संघों को अस्थाई मान्यता प्रदान कर दी गई। इन सभी को वोटिंग अधिकार के साथ एक वर्ष के लिए मान्यता दी गई है।
वहीं आईओए के कार्यकारी अध्यक्ष विजय मल्होत्रा ने घोषणा की कि चुनाव की निगरानी के लिए तीन सदस्यीय चुनाव आयोग का गठन किया जाएगा। जिसमें निर्वाचन अधिकारी के साथ दो सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत जज शामिल होंगे।
बैठक में इंडियन गोल्फ यूनियन, भारतीय आइस स्केटिंग संघ, भारतीय एमेच्योर लूज संघ, भारतीय आइस हॉकी संघ के अलाव माडर्न पेंटाथलन को मान्यता दी गई है। एक वर्ष के अंदर इनकी गतिविधियां अगर नियमानुसार नहीं पाई जाती हैं तो उनकी मान्यता खारिज कर दी जाएगी।
विज्ञापन
बैठक शुरू होने से पहले कुछ लोग जो शिरोमणि अकाली दल के सदस्य बताए जाते हैं, ने टाइटलर के खिलाफ सिख दंगों का आरोपी होने के नाते उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही आईओए अधिकारियों को उनके खिलाफ ज्ञापन भी दिया।