फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   ban players will challenge punishment

प्रतिबंध को चुनौती देंगे सजा पाए खिलाड़ी

Tue, 06 Nov 2012 09:48 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 06 Nov 2012 09:48 PM IST
विज्ञापन
ban players will challenge punishment

नाडा हियरिंग पैनल के फैसला सुनाए जाने की तिथि से 11 खिलाड़ियों पर लगाए गए दो साल के प्रतिबंध को खिलाड़ी चुनौती देने जा रहे हैं। खिलाड़ी इस फैसले के खिलाफ एक या दो दिनों के अंदर नाडा के ही अपील पैनल में इसे चुनौती दे सकते हैं। केस शुरू होने के सवा दो साल बाद फैसले की तिथि से दो साल के प्रतिबंध पर खिलाड़ियों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


यही नहीं हियरिंग पैनल के चेयरमैन सेवानिवृत जज दिनेश दयाल के इस फैसले में केस की सुनवाई के दौरान खिलाड़ियों की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीते गए पदक और हासिल किए गए कैश अवॉर्ड वापस देने को कहा गया है। ऐसी में हरियाणा के पहलवान मौसम खत्री को अपना गुआंगझू एशियन गेम्स में जीता गया कांस्य पदक वापस करना पड़ेगा।
विज्ञापन


साथ ही तैराक रिचा मिश्रा को राष्ट्रीय खेलों में जीते गए 11 स्वर्ण पदक और उसके बाद राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीते गए पांच स्वर्ण पदक वापस करने पड़ सकते हैं। बीजिंग ओलंपियन पहलवान राजीव तोमर इस फैसले से निराश हैं। उन्होंने 'अमर उजाला' से कहा कि वह सभी खिलाड़ियों के साथ मिलकर इस फैसले के खिलाफ अपील करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैसला सुनाए जाने के बाद राजीव के अलावा शॉटपुटर सौरव विज, रिच मिश्रा के पिता ने नाडा ऑफिस आकर फैसले की प्रतियां लीं। सभी खिलाड़ी मिलकर रणनीति तैयार कर रहे हैं। इन तीनों के अलावा पहलवान सुमित, राहुल मान, गुरशरणप्रीत कौर, मौसम खत्री, जोगिंदर सिंह, एथलीट आकाश अंतिल, तैराक अमर मुरलीधरन और ज्योत्सना पंसारे पर दो साल का प्रतिबंध लगाया गया है।


ये सभी कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले स्टीमुलेंट मिथाइल हेक्सानियामाइन के लिए पकड़े गए थे। लेकिन वाडा की ओर से इस सब्सटेंस को स्पेसिफाइड लिस्ट में शामिल किए जाने के बाद इन सभी पर प्राविजनल प्रतिबंध हटा दिया गया था, जिसके चलते ये सभी अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भाग लेते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed