फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Baku Shooting: Anjum wins silver in Baku Shooting World Cup, India ranks third with four medals

Baku Shooting: बाकू शूटिंग विश्व कप में अंजुम ने जीता रजत, चार पदक के साथ भारत तीसरे स्थान पर

Fri, 03 Jun 2022 10:19 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बाकू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बाकू Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 03 Jun 2022 10:19 PM IST
सार

क्वालिफिकेशन के दूसरे चरण में वह 406.5 अंक के साथ इब्सेन (411.4) के बाद दूसरे स्थान पर रहीं। अंजुम ने इस प्रतिद्वंद्वी को इसके बाद फाइनल में कड़ी चुनौती दी, लेकिन डेनमार्क की इस खिलाड़ी के पार नहीं पा सकीं।

विज्ञापन
Baku Shooting: Anjum wins silver in Baku Shooting World Cup, India ranks third with four medals
अंजुम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अनुभवी भारतीय निशानेबाज अंजुम मोदगिल ने शुक्रवार को अजरबैजान के बाकू में चल रहे आईएसएसएफ विश्व कप में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में रजत पदक जीता जिससे भारत पदक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया।
विज्ञापन


अंजुम स्वर्ण पदक के मैच में डेनमार्क की रिक्के मेंग इब्सेन से 12-16 से हार गईं। विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता अंजुम ने बृहस्पतिवार को 600 में से 587 के स्कोर के साथ 60 निशानेबाजों में चौथे स्थान पर रहते हुए शीर्ष आठ रैंकिंग राउंड के लिए क्वालीफाई किया था।
विज्ञापन


क्वालिफिकेशन के दूसरे चरण में वह 406.5 अंक के साथ इब्सेन (411.4) के बाद दूसरे स्थान पर रहीं। अंजुम ने इस प्रतिद्वंद्वी को इसके बाद फाइनल में कड़ी चुनौती दी, लेकिन डेनमार्क की इस खिलाड़ी के पार नहीं पा सकीं। यह विश्व कप में अंजुम का दूसरा व्यक्तिगत रजत पदक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं स्वप्निल, दीपक कुमार और गोल्डी गुर्जर की पुरुषों की भारतीय टीम ने ‘3पी’ टीम प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। भारतीय तिकड़ी क्वालिफाइंग के दो चरण में शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में पहुंची लेकिन उन्हें क्रोएशिया से 7-17 से हार का सामना करना पड़ा।


इस स्पर्धा में यूक्रेन ने ने कांस्य पदक जीता। भारतीय के पास अब टूर्नामेंट में एक स्वर्ण और तीन रजत पदक हैं और वह कोरिया और सर्बिया के बाद तीसरे स्थान पर है। हिलाओं की प्रतियोगिता में भारत करीबी अंतर से दो पदक से चूक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed