फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Bajrang Puniya Old video viral regarding losing weight for female wrestler after Vinesh Phogat issue

Paris Olympics: 'महिलाओं के लिए वजन कम करना होता है चुनौतीपूर्ण', बजरंग ने किया था आगाह,  वीडियो वायरल

Wed, 07 Aug 2024 04:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 07 Aug 2024 04:51 PM IST
सार

शानदार लय में दिख रहीं विनेश ने मंगलवार की रात सेमीफाइल में क्यूबा की पहलवान युसनेलिस गुजमैन लोपेज को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी और बुधवार को उनका सामना अमेरिका की सारा एन हिल्डेब्रांट से होना था। इससे पहले ही विनेश का वजन 50 किग्रा से 100 ग्राम अधिक पाया गया और उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
Bajrang Puniya Old video viral regarding losing weight for female wrestler after Vinesh Phogat issue
पहलवान बजरंग पूनिया - फोटो : संवाद

विस्तार

महिला पहलवान विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक में 50 किग्रा वर्ग के फाइनल से पहले अयोग्य घोषित होने के बाद ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया को पुराना बयान वायरल हो रहा है। बजरंग का यह बयान वजन कम करने के संदर्भ में था जिसमें उन्होंने कहा कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं के लिए वजन कम करना चुनौतीपूर्ण होता है। 
विज्ञापन

विनेश का पदक जीतने का सपना टूटा
शानदार लय में दिख रहीं विनेश ने मंगलवार की रात सेमीफाइल में क्यूबा की पहलवान युसनेलिस गुजमैन लोपेज को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी और बुधवार को उनका सामना अमेरिका की सारा एन हिल्डेब्रांट से होना था। इससे पहले ही विनेश का वजन 50 किग्रा से 100 ग्राम अधिक पाया गया और उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया जिस कारण विनेश का ओलंपिक पदक जीतने का सपना टूट गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या था बजरंग ने?
सोशल मीडिया पर बजरंग का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहे हैं, हमारा लक्ष्य जो बाउट बची हुई है उसे लेकर है। कोई भी खिलाड़ी पहले खुशी नहीं मनाता क्योंकि अगर हम उस चीज से संतुष्ट हो जाएं तो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। हमारा लक्ष्य स्वर्ण का है और उसी को लेकर विनेश से बातें हुई हैं। विनेश को पहले तो 50 किर्गा वर्ग में आना होगा और इसके लिए उन्हें वजन कम करना होगा क्योंकि वह पहले 53 किग्रा में खेल रही थीं। लड़कियों को वजन कम करने में दिक्कत होती है, लड़कों का वजन जल्दी कम हो जाता है। लड़कियों को वजन कम करने में काफी दिक्कत होती है। विनेश को वजन कम करने के लिए मेहनत करनी पड़ रही है और वह एक-दो रोटी ही खा पा रही हैं। इसलिए खिलाड़ी पहले खुशी नहीं मनाता क्योंकि खुशी तभी मनेगी जब पदक आएगा। 
विज्ञापन

विनेश के अयोग्य घोषित होने के बाद बजरंग का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, विनेश के अयोग्य घोषित होने को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओए) ने भी बताया कि विनेश का वजन 50 किग्रा से अधिक पाया गया जिस कारण उन्हें अयोग्य घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed