फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   World Tour Finals 2018: PV sindhu enters in Finals, results awaits for Sameer Verma

वर्ल्ड टूर फाइनल्स: स्टार शटलर पीवी सिंधु फाइनल में पहुंचीं, समीर वर्मा सेमी फाइनल में हारे

Sat, 15 Dec 2018 12:35 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 15 Dec 2018 12:35 PM IST
विज्ञापन
World Tour Finals 2018: PV sindhu enters in Finals, results awaits for Sameer Verma

ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधु अपने एक और खिताब के नजदीक हैं। 2013 की विश्व चैम्पियन और विश्व रैंकिंग में आठवें स्थान पर काबिज थाईलैंड की रतचानोक इंतनोन को सेमीफाइनल में मात देते हुए उन्होंने बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स के फाइनल में जगह बनाई। 

विज्ञापन


पिछले साल टूर्नामेंट की उपविजेता रहीं वर्ल्ड नंबर-6 सिंधु ने शनिवार को इंतनोन को 21-16, 25-23 से मात दी। अब फाइनल में रविवार को सिंधु का सामना जापान की वर्ल्ड नंबर-5 नोजोमी ओकुहारा से होगा।
विज्ञापन


लगातार तीसरे साल टूर्नामेंट के लिए जगह बनाने वाली सिंधु ने शुक्रवार को विश्व रैंकिंग में 12वें स्थान पर काबिज बेवेन झांग को एकतरफा मुकाबले में 21-9, 21-15 से मात देकर नॉकआउट चरण में प्रवेश किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

समीर वर्मा सेमीफाइनल हारे

World Tour Finals 2018: PV sindhu enters in Finals, results awaits for Sameer Verma

टूर्नामेंट के लिए पहली बार क्वालिफाई करने वाले भारत के समीर वर्मा फाइनल तक का सफर तय नहीं कर पाए। सेमीफाइनल में उन्हें ऑल इंग्लैंड चैम्पियन चीन के शी यूकी से 21-12, 20-22, 17-21 से हारना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed