{"_id":"5e1f4fc18ebc3e4ad9296a02","slug":"world-no-1-shuttler-kento-momota-leaves-malaysia-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया के नंबर एक शटलर मोमोता को अस्पताल से मिली छुट्टी","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
दुनिया के नंबर एक शटलर मोमोता को अस्पताल से मिली छुट्टी
Wed, 15 Jan 2020 11:15 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 15 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
केंतो मोमोता
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के नंबर एक शटलर केंतो मोमोता को बुधवार को मलयेशिया के अस्पताल से छुट्टी मिली गई। वह अपने देश जापान के लिए रवाना हो गए। उन्होंने गहरी रंग की कैप पहनी हुई थी और चेहरा ढका हुआ था। दो दिन पहले एक सड़क दुर्घटना में उनके ड्राइवर की मौत हो गई थी और वह घायल हो गए थे।
विज्ञापन
वह उपचार के लिए यहां अस्पताल में भर्ती थे। उनके चेहरे पर और शरीर पर चोटें आई हैं। उनके अलावा एक सहायक कोच, फिजियोथेरेपिस्ट और बैडमिंटन अधिकारियों को भी मामूली चोटें लगी हैं। इस दुर्घटना को मोमोता की टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों के लिए बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
जापान बैडमिंटन संघ के महासचिव किन्जी जेनिया ने कहा कि अब मोमोता 11 मार्च से शुरू होने वाली आल इंग्लैंड चैंपियनशिप मेें वापसी की कोशिश करेंगे। पिछले साल मोमोता ने रिकॉर्ड 11 खिताब जीते थे।
विज्ञापन