फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   World Championship: Lakshya Sen says aim is to kiss the All England title like Prakash Padukone sir

BWF World Championships 2021: लक्ष्य सेन ने कहा- प्रकाश पादुकोण सर की तरह ऑल इंग्लैंड खिताब को चूमने का है लक्ष्य

Tue, 21 Dec 2021 07:02 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 21 Dec 2021 07:02 AM IST
सार

BWF World Championships 2021: विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के बाद लक्ष्य दो टूक कहते हैं कि उनका सपना है वह प्रकाश सर की तरह ऑल इंग्लैंड खिताब चूमें। अब वे टोक्यो ओलंपिक चैंपियन विक्टर एक्सेलसन और विश्व चैंपियन सिंगापुर के लोह कीन यू के साथ लक्ष्य प्रैक्टिस करते हैं।

विज्ञापन
World Championship: Lakshya Sen says aim is to kiss the All England title like Prakash Padukone sir
लक्ष्य सेन - फोटो : twitter@BAI_media

विस्तार

अल्मोड़ा के 20 साल के लक्ष्य सेन नौ साल के थे जब उनके दादा सीएल सेन उन्हें प्रकाश पादुकोण के पास लेकर आए थे। तब से दिग्गज प्रकाश की उपलब्धियां उनके आसपास रही हैं। यही कारण है कि विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के बाद लक्ष्य दो टूक कहते हैं कि उनका सपना है वह प्रकाश सर की तरह ऑल इंग्लैंड खिताब चूमें।

विज्ञापन


ओलंपिक और विश्व चैंपियन के प्रैक्टिस पार्टनर हैं लक्ष्य
टोक्यो ओलंपिक चैंपियन विक्टर एक्सेलसन और विश्व चैंपियन सिंगापुर के लोह कीन यू के साथ लक्ष्य प्रैक्टिस करते हैं। बीते दो माह में लक्ष्य के खेल में जिस तरह का निखार आया है उसका बड़ा कारण एक्सेलसन और लोह के साथ दुबई में की गई प्रैक्टिस है।
विज्ञापन


लक्ष्य बताते हैं कि विक्टर ने इंडोनेशिया में उनके साथ फिर ट्रेनिंग की इच्छा जताई है। विक्टर को उनके साथ खेलना इसलिए पसंद है क्योंकि वह उनके साथ कोर्ट पर काफी लंबा खेल जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed