{"_id":"62877131b152f04bfe70abf4","slug":"thailand-open-2022-pv-sindhu-defeated-akane-yamaguchi-to-reach-semifinal-of-women-singles","type":"story","status":"publish","title_hn":"Thailand Open 2022: पीवी सिंधू ने दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी अकाने यामागुची को हराया, सेमीफाइनल में पक्की की जगह","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
Thailand Open 2022: पीवी सिंधू ने दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी अकाने यामागुची को हराया, सेमीफाइनल में पक्की की जगह
Fri, 20 May 2022 04:35 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 20 May 2022 04:35 PM IST
सार
भारत की शीर्ष महिला शटलर पीवी सिंधू ने थाईलैंड ओपन 2022 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू ने अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए क्वॉर्टर फाइनल में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी अकाने यामागुची को पटखनी दी।
विज्ञापन
पीवी सिंधू
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत की शीर्ष महिला शटलर पीवी सिंधू ने थाईलैंड ओपन 2022 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू ने अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए क्वॉर्टर फाइनल में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी अकाने यामागुची को पटखनी दी।
विज्ञापन
छठी वरीय सिंधू ने मौजूदा विश्व चैंपियन के खिलाफ शुरू से ही जबरदस्त खेल दिखाया और पहला सेट 21-15 से अपने नाम किया। हालांकि जापानी खिलाड़ी ने दूसरे सेट में वापसी की और 22-20 से जीत दर्ज की। लेकिन आखिरी और निर्णायक मुकाबले में सिंधू ने जोरदार वापसी की और 21-13 से सेट जीतकर मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन
SUPER SINDHU 🙇♂️👑@Pvsindhu1 enters semifinals of #ThailandOpen2022 in style after defeating reigning world champion 🇯🇵's Akane Yamaguchi 21-15, 20-22, 21-13 in the quarter finals 😍
विज्ञापन विज्ञापन
Well done champ! 👏#BWFWorldTour#IndiaontheRise#Badminton pic.twitter.com/084Y0lp9NU — BAI Media (@BAI_Media) May 20, 2022
सिंधू का अगला मुकाबला शनिवार को तीसरी वरीय और विश्व रैंकिग में चौथे स्थान वाली चीन की चेन यू फेई के साथ होगा। सिंधू सेमीफाइनल में पहुंचने वाली इकलौती खिलाड़ी हैं।
सिंधू ने इससे पहले प्री क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में कोरिया की सिम यू जिन को आसानी से 37 मिनट में हराया था। वहीं थॉमस कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले किदांबी श्रीकांत अंतिम क्षणों में टूर्नामेंट से हट गए थे। उन्होंने दूसरे दौर में आयरलैंड के न्हात एनगुएन को वॉक ओवर दे दिया।