फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Singapore Open 2024: India star badminton player PV Sindhu Seals Comfortable Win In First Round

Singapore Open 2024: पीवी सिंधू की जीत के साथ शुरुआत, डेनमार्क की होजमार्क को 44 मिनट में हराया; लक्ष्य बाहर

Wed, 29 May 2024 03:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 29 May 2024 03:15 PM IST
सार

मंगलवार को दुनिया की नंबर एक पुरुष एकल बैडमिंटन जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को सिंगापुर ओपन में अपने पहले ही दौर के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Singapore Open 2024: India star badminton player PV Sindhu Seals Comfortable Win In First Round
पीवी सिंधू - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय शटलर और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने बुधवार को सिंगापुर ओपन 2024 के पहले दौर में डेनमार्क की लाइन होजमार्क काजेर्सफेल्ट के खिलाफ आसान जीत हासिल की। सिंधू ने महिला एकल के पहले दौर के मैच में अपने डेनिश प्रतिद्वंद्वी को 21-12, 22-20 से हराया। यह मैच 44 मिनट तक चला। खेल में शुरू से ही सिंधू का दबदबा रहा। उन्होंने पहला सेट आसानी से 21-12 से जीता। दूसरे सेट में होजमार्क ने वापसी की कोशिश की, लेकिन सिंधू ने 22-20 से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट के अगले दौर में जगह बना ली।
विज्ञापन


लक्ष्य सेन कड़े मुकाबले में हारे
लक्ष्य सेन दुनिया के नंबर एक विक्टर एक्सेलसेन से हारकर बाहर हो गए। पेरिस में अपना ओलंपिक डेब्यू करने वाले दुनिया के 14वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य ने एक्सेलसेन के सामने कड़ी चुनौती पेश की, लेकिन 62 मिनट तक चले मुकाबले में 13-21 21-16 13-21 से हार गए। एक्सेलसेन ने पिछले हफ्ते थाईलैंड ओपन में सत्र का पहला खिताब जीता था। वहीं, किदाम्बी श्रीकांत को पहले दौर के मुकाबले में जापान के पांचवीं वरीयता प्राप्त कोडाई नाराओका के खिलाफ 14-21 3-11 से पिछड़ने के बाद रिटायर होना पड़ा।
विज्ञापन

Singapore Open 2024: India star badminton player PV Sindhu Seals Comfortable Win In First Round
पीवी सिंधू - फोटो : PV Sindhu Instagram
सिंधू मलयेशिया मास्टर्स के फाइनल में पहुंची थीं
इससे पहले रविवार को सिंधू को मलयेशिया मास्टर्स के फाइनल में चीन की वांग झी यी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय शटलर महिला एकल के खिताबी मैच में अपने चीनी प्रतिद्वंद्वी से 21-16, 5-21 और 16-21 से हार गईं थीं। वहीं, वांग झी से मुकाबले से पहले मलयेशिया मास्टर्स में सिंधू ने सेमीफाइनल मैच में बुसानन ओंगबामरुंगफान को 13-21, 21-16, 21-12 से हराया था। सिंधू 2023 स्पेन मास्टर्स के बाद पहली बार किसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थीं।

Singapore Open 2024: India star badminton player PV Sindhu Seals Comfortable Win In First Round
सात्विक-चिराग की जोड़ी - फोटो : BAI Media
सात्विक-चिराग उलटफेर का शिकार
इससे पहले मंगलवार को दुनिया की नंबर एक पुरुष एकल बैडमिंटन जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को सिंगापुर ओपन में अपने पहले ही दौर के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।चिराग और सात्विक को डेनमार्क के डेनियल लुंडगार्ड और मैड्स वेस्टरगार्ड की 34वीं रैंकिंग की जोड़ी ने 47 मिनट तक चले मुकाबले में 20-22, 18-21 से हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed