फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Satwiksairaj-Chirag Shetty Enter Final of India Open 2024

India Open 2024: सात्विक-चिराग ने पुरुष युगल के फाइनल में बनाई जगह, मलयेशिया की चौथी वरीय जोड़ी को दी शिकस्त

Sun, 21 Jan 2024 01:22 AM IST
गुलाम अहमद स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 21 Jan 2024 01:22 AM IST
सार

भारत के सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष युगल के फाइनल में जगह बना ली है। वहीं, एचएस प्रणय पुरुष एकल के सेमीफाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

विज्ञापन
Satwiksairaj-Chirag Shetty Enter Final of India Open 2024
सात्विक और चिराग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने इंडिया ओपन 750 टूर्नामेंट के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। सात्विक-चिराग ने शनिवार को मलयेशिया की चौथी वरीयता प्राप्त सोह वूई यिक और आरोन चिया की जोड़ी को सेमीफाइनल मुकाबले में करारी शिकस्त दी। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेले गए मैच में विश्व की नंबर-2 पुरुष युगल भारतीय जोड़ी ने 21-18, 21-14 से जीत दर्ज की। अब फाइनल में भारतीय जोड़ी का सामना मौजूदा विश्व चैंपियन दक्षिण कोरिया के कांग मिन ह्युक और सियो सेउंग जे की जोड़ी से होगा।

विज्ञापन


पहला गेम में दोनों जोड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। एक समय गेम 17-17 से बराबरी पर था। इसके बाद चिराग-सात्विक ने लगातार तीन अंक बनाकर बढ़त बना ली। मलयेशियाई जोड़ी ने दूसरे गेम की शुरुआत में नई ऊर्जा के साथ वापसी की और 10-6 की बढ़त हासिल कर ली। लेकिन भारतीय जोड़ी ने गेम में वापसी की और लगातार पांच अंक बनाकर मलयेशिया पर 13-10 से बढ़त बना ली। इसके बाद चिराग-सात्विक विरोधी टीम पर हावी हो गए।
विज्ञापन


मलयेशिया की जोड़ी 2022 में विश्व चैंपियन थी। भारतीय जोड़ी पिछले सप्ताह मलयेशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट में उप-विजेता रही थी। मलयेशियाई जोड़ी के खिलाफ सात्विक और चिराग की यह तीसरी जीत है। दूसरे गेम में सात्विक और चिराग ने पिछले 12 में से 11 अंक अर्जित करके जीत दर्ज की। सात्विक और चिराग फाइनल में कोरिया की जोड़ी कैंग मिन हयूक और सियो सूएंग जेई के खिलाफ खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्शकों का समर्थन जबर्दस्त रहा...
सेमीफाइनल में जीत के बाद चिराग ने कहा कि यह बहुत अच्छी जीत है। हमें पता था कि यह मुश्किल मैच होगा। लेकिन मैच के अंत में अच्छा प्रदर्शन किया और जीत दर्ज की। उन्होंने कहा कि दर्शकों का समर्थन जबर्दस्त रहा। यह हमारे लिए वास्तव में अलग अहसास होता है। मुझे उम्मीद है कि फाइनल मुकाबले में भी बड़ी संख्या में लोग आएंगे।


सीधे गेमों में हारे प्रणय 
एचएस प्रणय को विश्व के नंबर दो खिलाड़ी चीन के शी यू ने 42 मिनट में ही 21-15, 21-5 से सीधे गेमों में हरा दिया। प्रणय की शी यू के खिलाफ आठ मैचों में यह छठी हार है। फाइनल में शी यू की भिड़ंत ताइवान के दुनिया के 18वें नंबर के खिलाड़ी ली च्युक यीयू से होगी। प्रणय ने पहले सेट में कड़ा संघर्ष किया लेकिन शी युकी उन पर भारी पड़े। दूसरे सेट में शी युकी ने आसान जीत दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed