फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Sania Mirza reveals she had contracted COVID-19 but recovered, This virus is no joke

खुलासा: सानिया भी हुई थीं कोरोना पॉजिटिव, बोलीं-यह वायरस कोई मजाक नहीं 

Tue, 19 Jan 2021 08:04 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 19 Jan 2021 08:04 PM IST
विज्ञापन
Sania Mirza reveals she had contracted COVID-19 but recovered, This virus is no joke
सानिया मिर्जा - फोटो : ट्विटर

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने मंगलवार को बताया कि वह इस महीने की शुरुआत में कोरोना जांच में पॉजिटिव आईं थीं लेकिन अब इससे उबर गई है। छह बार की इस ग्रैंड स्लैम विजेता ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक भावनात्मक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


सानिया ने लिखा, 'एक सूचना, जो पिछले एक साल से चल रहा है। मैं भी कोविड-19 की चपेट में आई थी। ऊपर वाले की दया से अब स्वस्थ और बिल्कुल ठीक हूं। मैं अपना अनुभव साझा करना चाहती थी।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मैं भाग्यशाली थी कि इस दौरान मुझ में कोई गंभीर लक्षण नहीं आया। लेकिन मैं पृथकवास पर थी और दो साल के बच्चे और परिवार से दूर रहना सबसे मुश्किल था।' सानिया ने कहा कि सभी सावधानी बरतने के बावजूद वह वायरस के चपेट में आ गई। उन्होंने सभी से मास्क पहनने और बार-बार हाथ धोने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'यह वायरस कोई मजाक नहीं है। मैं जितना संभव था, सभी सावधानियों को बरत रही थी लेकिन फिर भी इसकी चपेट में आ गई। अपने दोस्तों और परिवार की रक्षा के लिए हम सब को कुछ करना चाहिए। मास्क पहनें, अपने हाथ धोएं और अपने तथा अपने करीबी लोगों की रक्षा करें। हम इस लड़ाई में साथ हैं।'

इस 34 साल की खिलाड़ी ने बताया कि उन्होंने खतरनाक वायरस के किसी गंभीर लक्षण का अनुभव नहीं किया, लेकिन उनके लिए इस दौरान बेटे से दूर रहना मुश्किल था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed