फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Saina nehwal and PV sindhu enters in quarter finals of badminton single double team faces defeat

एशियन गेम्स 2019: सिंधु और साइना क्वार्टर फाइनल में, युगल मुकाबलों में भारतीयों ने किया निराश

Sat, 25 Aug 2018 10:30 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 25 Aug 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
Saina nehwal and PV sindhu enters in quarter finals of badminton single double team faces defeat

भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और साइना नेहवाल ने शनिवार को यहां अपने-अपने विरोधी खिलाड़ियों को सीधे गेमों में हराकर 18वें एशियाई खेलों के महिला एकल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। 

विज्ञापन


ओलंपिक और विश्व चैम्पियनशिप की रजत पदक विजेता सिंधु ने स्थानीय खिलाड़ी और विश्व रैंकिंग में 22वें स्थान पर काबिज ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग को 35 मिनट चले मुकाबले में 21-12, 21-15 से मात दी। 
विज्ञापन


इससे पहले राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता साइना नेहवाल ने भी एक अन्य स्थानीय और दुनिया की 40वें नंबर की खिलाड़ी फित्रियानी फित्रियानी को 21-6, 21-14 से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्वार्टर फाइनल में साइना का सामना थाईलैंड की चौथी वरीयता प्राप्त रतचानोक इंतानोन या कोरिया की सुंग जी ह्यून के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा जबकि सिंधु का मुकाबला श्रीलंका के काविदि सिरिमान्नांगे और थाइलैंड की नित्चाओन जिंदापोल के बी होने वाले मैच के विजेता से होगा।

राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता सात्विक रांकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को दूसरे दौर में कोरिया के चोइ सोल्ग्यू और मिन ह्यूक कांग ने 21-17, 19-21, 21-17 से मात दी।

मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की जोड़ी प्री-क्वार्टर फाइनल में चीन की ली जुन्हुई और लियु युचेन की जोड़ी से 21-13, 17-21, 23-25 से हार गई। महिला युगल के क्वार्टरफाइनल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की भारतीय जोड़ी को चीन की चेन किंगचेन और जिया यिफान की जोड़ी से 11-21 22-24 से हार मिली।

महिला एकल में सिंधु ने शानदार शुरूआत करते हुए 8-1 की बढ़त ले ली लेकिन ग्रेगोरिया ने वापसी की और बढ़त के अंतर को 7-10 कर दिया। सिंधु ने इसके बाद शानदार स्मैश के दम पर पहले गेम में ब्रेक के समय स्कोर को 11-8 कर दिया।

इस बीच इंडोनेशिया की 19 साल की खिलाड़ी ने सिंधु के खिलाफ अपना कौशल दिखाया लेकिन तब तक सिंधु लय पा चुकी थी और उन्होंने पहले सेट को 21-12 से अपने नाम किया। 

दूसरे गेम में भी सिंधु ने अच्छी शुरुआत कर बढ़त को 6-2 और फिर 11-4 कर दिया। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों की हौसलाअफजाई से ग्रेगोरिया ने अगले 12 में आठ अंक अपने नाम कर स्कोर को 12-15 कर दिया। ताकत और शानदार खेल के दम पर सिंधु ने इसके बाद विरोधी खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया और मैच अपने नाम कर लिया। 

इससे पहले साइना को सिर्फ दूसरे गेम में थोड़ी चुनौती मिली। उसने 8-5 से बढत बना ली लेकिन साइना ने उसे वापसी का मौका नहीं दिया। 

साइना ने 19-14 से बढत बना ली। फित्रियानी का अगला रिटर्न बेसलाइन के ऊपर रह गया जिससे साइना ने जीत दर्ज करके अंतिम आठ में जगह बनाई।

जीत के बाद उसने कहा, ‘यह आसान जीत थी लेकिन प्रतिद्वंद्वी आसान नहीं थी। उसने टीम चैम्पियनशिप में नोजोमी ओकुहारा के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था। दर्शक भी उसके साथ थे और हालात कठिन थे।’ 

उसने कहा,’यहां फुटबाल या क्रिकेट मैच जैसा माहौल था। आपको कइयों के खिलाफ खेलना होता है लेकिन दर्शक मेरे लिए भी तालियां बजाते हैं तो मैं खुश हूं। जब आप अंक गंवाने लगते हैं और दर्शक आपका साथ देते हैं तो काफी मदद मिलती है । वह दूसरे गेम में इसी स्थिति में थी और मुझे खुशी है कि कठिन हालात से निकलकर मैने जीत दर्ज की।’ 

साइना ने कहा कि एशियाई खेलों जैसे बड़े टूर्नामेंटों में खेलने से अतिरिक्त दबाव बनता है और एकाग्रता बनाए रखना आसान नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed