फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   PV Sindhu wins bronze after losing against japan's Akane yamaguchi in Badminton Asia Championship semifinal

Badminton Asia Championship: सेमीफाइनल में जापान की यामागुची से हारीं पीवी सिंधु, कांस्य पदक से करना पड़ा संतोष

Sat, 30 Apr 2022 02:10 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मनीला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मनीला Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 30 Apr 2022 02:10 PM IST
सार

बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में महिला एकल के सेफीफाइनल में पीवी सिंधु को हार का सामना करना पड़ा है। जापान की अकाने यामागुची ने सिंधु को 21-13, 19-21, 16-21 से हराया। 
 

विज्ञापन
PV Sindhu wins bronze after losing against japan's Akane yamaguchi in Badminton Asia Championship semifinal
पीवी सिंधु और अकाने यामागुची - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय बैडमिंडन स्टार पीवी सिंधु को बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही इस प्रतियोगिता में पीवी सिंधु का सफर कांस्य पदक पर ही खत्म हो गया। महिला एकल के सेमीफाइनल मैच में जापान की अकाने यामागुची ने उन्हें 21-13, 19-21, 16-21 से हराया। एशियन चैंपियनशिप में सिंधु ने दूसरी बार कांस्य पदक जीता है। सिंधु ने इस मैच में शानदार शुरुआत की थी और पहला सेट जीता, लेकिन इसके बाद उन्होंने लय खो दी। लगातार दो सेट हारने के साथ ही उन्होंने मैच गंवा दिया और इस प्रतियोगिता में उनका सफर खत्म हो गया। 
विज्ञापन


सिंधू और यामागुची के बीच कुल 22 मैच हुए हैं। इनमें से 13 मैच सिंधु के नाम रहे हैं, लेकिन नौ मैच में यामागुची ने बाजी मारी है। 

पहला सेट जीतने के बाद हारीं सिंधु
पीवी सिंधु ने इस मैच में शानदार शुरुआत की थी और पहला से 21-13 के अंतर से अपने नाम किया। हालांकि, दूसरे सेट में उन्होंने अपनी लय खो दी और यामागुची ने बेहतरीन वापसी की। जापानी खिलाड़ी ने दूसरा सेट 19-21 के करीबी अंतर से अपने नाम किया। दूसरे सेट में भी सिंधु पहले 13-11 के अंतर से आगे थीं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद तीसरे सेट में यमागुची ने सिंधु को वापसी का मौका दिया और 16-21 से सीट जीतने के साथ ही मैच भी अपने नाम किया। 



रेफरी से बहस के बाद पिछड़ी सिंधु
इस मैच में सिंधु बेहतरीन लय में थीं और पहला सेट जीतने के बाद दूसरे सेट में भी आगे चल रही थीं, लेकिन सर्विस में देरी करने के चलते मैच रेफरी ने सिंधू से कहा कि वो शटल यामागुची को दे दें। सिंधू ने कहा कि वो सर्विस के लिए तैयार थीं, लेकिन यामागुची तैयार नहीं थीं। इस वजह से उन्होंने सर्विस नहीं की, लेकिन रेफरी ने सिंधु की नहीं सुनी और सर्विस उनसे लेकर यमागुची को दे दी गई। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी की लय टूट गई और वो मैच भी हार गईं। 

एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप टूर्नामेंट की दो साल बाद वापसी हो रही है। कोरोना की वजह से दो साल तक इसे रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed