फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   pv sindhu first time enters in thailand open final

थाईलैंड ओपन: पीवी सिंधु इतिहास रचने के करीब, फाइनल में ओकुहारा से मिलेगी चुनौती

Sun, 15 Jul 2018 02:39 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 15 Jul 2018 02:39 AM IST
विज्ञापन
pv sindhu first time enters in thailand open final
पीवी सिंधु - फोटो : indianexpress

राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु ने अपना स्वप्निल सफर जारी रखते हुए शनिवार को पहली बार थाईलैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी सिंधु ने सेमीफाइनल में इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग को एक घंटे तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 23-21,16-21, 21-9 से जीत दर्ज की। 

विज्ञापन


रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिंधु खिताब के लिए रविवार को सामना जापान की नोजोमी ओकुहारा से होगा। दोनों के बीच यह मुकाबला पिछली विश्व चैंपियनशिप मैच का दोहराव होगा, जिसमें जापानी खिलाड़ी ने बाजी मारी थी। ओकुहारा ने सेमीफाइनल बेईवेन झांग को 21-17, 21-10 से हराया। 
विज्ञापन


सिंधु ने तुनजुंग को पहले गेम में पछाड़ा, जिसमें वह दो अंक से ही आगे रहीं। सिंधु ने अगर फाइनल जीत लेती है तो वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली साइना नेहवाल (2012) के बाद दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी होंगी। दूसरे गेम में सिंधु ने काफी वैरिएशन भरा गेम खेला और कुछ अलग चीजों से प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को परेशान किया। उन्होंने कुछ बेहतरीन नेट प्ले की बदौलत 9-5 की बढ़त बनाई, लेकिन वह इसे गंवा बैठीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तुनजुंग ने चार अंक की बढ़त बनाकर ब्रेक तक 11-9 से बढ़त बना ली। सिंधु ने 10-16 से पिछड़ने के बाद लगातार तीन अंक हासिल किए, लेकिन फिर भी वह कुछ गलतियों से गेम गंवा बैठीं। तीसरे और निर्णायक गेम में सिंधु ने बेहतरीन खेल दिखाया और तुनजुंग को पस्त किया। 


उन्होंने शुरू से ही दबदबा बनाते हुए 5-1 की बढ़त ले ली। इस भारतीय खिलाड़ी ने यह भी सुनिश्चित किया कि तुनजुंग गेम में वापसी नहीं करे। उन्होंने इसे आसानी से 21-9 से अपने नाम किया। सिंधु ने क्वॉर्टर फाइनल में मलएशियाई प्रतिद्वंद्वी सोनिया चिया को शिकस्त दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed