{"_id":"5b4924144f1c1b46748b484f","slug":"pv-sindhu-enters-in-semi-final-of-thailand-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाईलैंड ओपन: पीवी सिंधु का शानदार प्रदर्शन जारी, सेमीफाइनल में की शाही एंट्री","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
थाईलैंड ओपन: पीवी सिंधु का शानदार प्रदर्शन जारी, सेमीफाइनल में की शाही एंट्री
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 14 Jul 2018 03:43 AM IST
विज्ञापन
pv sindhu
रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता शटलर पीवी सिंधु ने अपना शानदार सफर जारी रखते हुए शुक्रवार को थाईलैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया।
विज्ञापन
दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी सिंधु ने क्वार्टर फाइनल में मलयेशिया की सोनिया चिह को सीधे गेम में 21-17, 21-13 से मात दी। राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता हैदराबादी खिलाड़ी ने दुनिया की 35वें नंबर की खिलाड़ी को मात्र 36 मिनट में बाहर का रास्ता दिखा दिया।
विज्ञापन
टूर्नामेंट में एकमात्र चुनौती बची भारतीय खिलाड़ी सिंधु का अब फाइनल में जगह बनाने के लिए शनिवार को सामना इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग से होगा।
विज्ञापन