{"_id":"5ba0df20867a55012c35099c","slug":"pv-sindhu-enters-in-pre-quarterfinals-of-china-open-saina-nehwal-loses","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन ओपन: सिंधु प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंची, 48 मिनट में खत्म हुई साइना नेहवाल की चुनौती","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
चीन ओपन: सिंधु प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंची, 48 मिनट में खत्म हुई साइना नेहवाल की चुनौती
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 18 Sep 2018 04:48 PM IST
विज्ञापन
pv sindhu
ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप सिल्वर मेडलिस्ट पीवी सिंधु मंगलवार को चीन ओपन वर्ल्ड टूर सुपर 1000 के महिला सिंगल्स के प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई हैं जबकि साइना नेहवाल बाहर हो गई हैं। तीसरी वरीय सिंधु ने ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर सिनचेंग जिम्नेशियम में विश्व नंबर-39 जापान की साएना कावाकामी को सीधे सेटों में 21-15, 21-13 से मात दी।
विज्ञापन
हालांकि, दो बार की कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट साइना नेहवाल को कोरिया की सुंग जी ह्यून के हाथों तीन सेटों के कड़े मुकाबले में शिकस्त झेलनी पड़ी। 2014 में चीन ओपन का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बनी साइना को मंगलवार को 48 मिनट में कोरियाई शटलर के हाथों 22-20,8-21,14-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की पुरुष युगल जोड़ी ने 39 मिनट में चीनी ताइपे के लियाओ मिन चुन और सु चिंग हेंग को सीधे सेटों में 13-21, 21-13, 21-12 से मात देकर दूसरे राउंड में प्रवेश किया।
विज्ञापन
बहरहाल, सिंधु और साएना के बीच हुए महिला सिंगल्स का मैच एक समय काफी करीबी नजर आ रहा था। पहले गेम में सिंधु और साएना के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही थी, लेकिन फिर भारतीय शटलर ने अपनी लय हासिल की और 13-7 की बढ़त बनाई। इसके बाद सिंधु ने साएना को कोई मौका नहीं दिया और पहला गेम 21-15 से अपने नाम किया।
इसके बाद सिंधु ने दूसरे गेम में भी अपना दबदबा कायम रखा और जापानी शटलर पर 6-0 की बढ़त बना रखी थी, लेकिन फिर साएना ने जोरदार वापसी करते हुए अंतर 8-10 से कम कर दिया। दूसरे गेम के इंटरवल तक सिंधु ने 11-9 की बढ़त बना रखी थी। ब्रेक के बाद सिंधु ने जापानी शटलर को सिर्फ दो अंक हासिल करने दिए जबकि बड़े आराम से जीत दर्ज करते हुए प्री-क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।