फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Malaysia Open: Satwik-Chirag made it to second round, won match in just 44 minutes, Prannoy out of first round

Malaysia Open: सात्विक-चिराग ने दूसरे दौर में बनाई जगह, 44 मिनट में ही जीता मैच, प्रणय पहले राउंड से बाहर

Wed, 10 Jan 2024 11:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 10 Jan 2024 11:03 PM IST
सार

सात्विक और चिराग की दूसरे नंबर की युगल जोड़ी ने इंडोनेशिया के मोहम्मद शोहिबुल फिकरी ओर मौलाना बगास की जोड़ी को 44 मिनट में 21-18, 21-19 से पराजित किया।

विज्ञापन
Malaysia Open: Satwik-Chirag made it to second round, won match in just 44 minutes, Prannoy out of first round
सात्विक और चिराग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल टीम ने बुधवार को यहां मलयेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट में नए सत्र की शुरुआत जीत से करते हुए दूसरे दौर में प्रवेश किया। वहीं, एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता एचएस प्रणय पहले दौर में हार गए।
विज्ञापन


सात्विक और चिराग की दूसरे नंबर की युगल जोड़ी ने इंडोनेशिया के मोहम्मद शोहिबुल फिकरी ओर मौलाना बगास की जोड़ी को 44 मिनट में 21-18, 21-19 से पराजित किया। विश्व रैंकिंग में आठवें स्थान पर काबिज प्रणय को अपने एक रैंकिंग स्थान नीचे काबिज खिलाड़ी डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन से 43 मिनट में 14-21, 11-21 से हार मिली।
विज्ञापन


पिछले चरण में इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक पहुंचे सात्विक और चिराग की जोड़ी अच्छा प्रदर्शन जारी रखकर ड्रॉ में आगे तक पहुंचना चाहेगी। सात्विक और चिराग की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी पिछले साल शानदार फॉर्म में थी जिसमें उन्होंने हांगझोऊ एशियाड, इंडोनेशिया में सुपर 1000 खिताब, कोरिया ओपन सुपर 500 खिताब और स्विस ओपन सुपर 300 खिताब जीता था जिससे उन्होंने थोड़े समय के लिए करियर की सर्वश्रेष्ठ नंबर एक रैंकिंग भी हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस भारतीय जोड़ी ने ताकतवर स्मैश से पहले गेम में दबदबा बनाते हुए 8-4 से बढ़त हासिल की और फिर इसे अपने नाम करने तक पिछड़े नहीं। दूसरे गेम में भारतीय जोड़ी ज्यादातर समय पिछड़ती रही, लेकिन एक बार 19-19 की बराबरी के बाद उन्होंने अंत के दो अंक अपने खाते में डालकर जीत हासिल की।


प्रणय का भी पिछला सत्र शानदार रहा था जिसमें उन्होंने विश्व चैंपियनशिप और एशियाड में कांस्य पदक जीतने के अलावा मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 खिताब भी जीता था। लेकिन सत्र के शुरुआती मैच में वह अपने प्रतिद्वंद्वी की तेजी के साथ बराबरी नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed