फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Madrid Masters PV Sindhu beats Singapore player Yeo Jia Min to reach first final this year

Madrid Masters: पीवी सिंधु इस साल पहली बार किसी फाइनल में खेलेंगी, सिंगापुर की खिलाड़ी को दी शिकस्त

Sat, 01 Apr 2023 11:12 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड Published by: रोहित राज Updated Sat, 01 Apr 2023 11:12 PM IST
सार

सिंधु नवंबर 2016 के बाद पहली बार शीर्ष 10 से बाहर हैं। वह प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप से पहले दौर में बाहर हो गई थीं। इसके अलावा इस महीने की शुरुआत में स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन खिताब का बचाव करने में विफल रहीं। 

विज्ञापन
Madrid Masters PV Sindhu beats Singapore player Yeo Jia Min to reach first final this year
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दो बार ओलंपिक पदक जीतने वालीं पीवी सिंधु शनिवार (एक अप्रैल) को मैड्रिड स्पेन मास्टर्स सुपर 300 टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गईं। उन्होंने सेमीफाइनल में सिंगापुर की येओ जिया मिन को सीधे गेमों में हराकर बाहर किया। सिंधु इस साल पहली बार किसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची हैं। दूसरी वरीयता प्राप्त सिंधु ने इस मैच को 24-22, 22-20 से अपने नाम किया।
विज्ञापन


सिंधु की मिन के खिलाफ यह चौथी जीत है। वह सिंगापुर की इस खिलाड़ी के खिलाफ अब तक नहीं हारी। सिंधु पहले गेम में एक समय 15-20 से पीछे चल रही थीं। उन्होंने इसके बाद वापसी की और सात गेम पॉइंट बचाए। सिंधु ने पहले गेम को 24-22 से अपने नाम किया। दूसरे गेम में भी सिंधु 1-4 से शुरू में पीछे चल रही थीं। उसके बाद उन्होंने लगातार अंक हासिल किए और 11-6 से आगे हो गईं। विश्व की 33वें नंबर की खिलाड़ी मिन ने सिंधु को कड़ी टक्कर दी और मैच को अंत तक रोमांचक बनाए रखा। सिंधु ने दूसरे गेम को 22-20 से जीतने में सफल रहीं।
विज्ञापन


पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने के बाद सिंधु का यह पहला फाइनल है। वह स्थानीय खिलाड़ी और शीर्ष वरीयता प्राप्त कैरोलिना मारिन और इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया तुनजुंग के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले की विजेता से भिड़ेंगी। इस जीत से सिंधु का मनोबल बढ़ेगा। वह चोट के कारण लंबे समय तक बाहर रहने के बाद वापसी करने के बाद से फार्म के लिए संघर्ष कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंधु नवंबर 2016 के बाद पहली बार शीर्ष 10 से बाहर हैं। वह प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप से पहले दौर में बाहर हो गई थीं। इसके अलावा इस महीने की शुरुआत में स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन खिताब का बचाव करने में विफल रहीं। वह जनवरी में इंडियन ओपन और मलेशिया ओपन के पहले दौर में बाहर हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed