फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Lakshya sen defeated World Champion loh kean yew to win his maiden india open title

India Open 2022: लक्ष्य सेन ने जीता इंडिया ओपन का एकल खिताब, फाइनल में वर्ल्ड चैंपियन लोह कीन को हराया

Sun, 16 Jan 2022 06:52 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 16 Jan 2022 06:52 PM IST
सार

लक्ष्य सेन ने इंडिया ओपन के एकल स्पर्धा का ख़िताब अपने नाम कर लिया है। 20 वर्षीय लक्ष्य ने मौजूदा विश्व चैंपियन लोह कीन येव को सीधे सेटों में हराकर अपना पहला इंडिया ओपन खिताब जीता।

विज्ञापन
Lakshya sen defeated World Champion loh kean yew to win his maiden india open title
लक्ष्य सेन - फोटो : twitter@BAI_media

विस्तार

लक्ष्य सेन ने इंडिया ओपन के एकल स्पर्धा का ख़िताब अपने नाम कर लिया है। 20 वर्षीय लक्ष्य ने मौजूदा विश्व चैंपियन लोह कीन येव को सीधे सेटों में हराकर अपना पहला इंडिया ओपन खिताब जीता। विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले अल्मोड़ा के लक्ष्य पहली बार बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 500 इवेंट के फाइनल में पहुंचे थे। 

विज्ञापन


टूर्नामेंट के तीसरे वरीय लक्ष्य ने अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए खिताबी मुकाबले में सिंगापुर के लोह कीन को एकतरफा अंदाज में 24-22, 21-17 से पटखनी दी।  

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया के 17वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य ने इससे पहले सेमीफाइनल में भी शानदार प्रदर्शन किया था। वहां उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उन्हें 60वीं रैंक वाले योंग के हाथों पहला सेट 19-21 से गंवाना पड़ा। लेकिन इसके बाद उन्होंने जोरदार वापसी की और आखिरी के दोनों सेट अपने नाम किया।

टूर्नामेंट के महिला एकल के फाइनल में थाईलैंड की बुसानन ओंग्बारुंगफान ने हमवतन सुपानिदा कातेथोंग को हराकर खिताब पर कब्जा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed